उदयपुर की लोकप्रिय झील फतहसागर झील पर जल्द चादर चल सकती है। 13 फीट भराव क्षमता वाली फतहसागर झील का जलस्तर आज सुबह 12.5 फीट हो गया है।इसके बाद शहरवासी अब फतहसागर के गेट खोलने से लेकर ओवरफ्लो होने का इंतजार कर रहे है।
मदार नहर से फतहसागर में लगातार पानी की आवक बनी हुई है। वहीं फतहसागर के कैचमेंट क्षेत्र में लगातार बारिश जारी है और थूर की पाल से मदार होकर पानी सीधे फतहसागर में आ रहा है।