Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Udaipur / हर घर तिरंगा के तहत उदयपुर नगर निगम कर रहा कई कार्यक्रम : झीलों की सफाई, मच्छजनित बीमारियों की रोकथाम, रंगोली सजावट, जनजागरण आदि कार्यक्रम हो रहे आयोजित

clean-udaipur हर घर तिरंगा के तहत उदयपुर नगर निगम कर रहा कई कार्यक्रम : झीलों की सफाई, मच्छजनित बीमारियों की रोकथाम, रंगोली सजावट, जनजागरण आदि कार्यक्रम हो रहे आयोजित
दिनेश भट्ट (Twitter: @erdineshbhatt) August 10, 2025 09:35 AM IST

हर घर तिरंगा के तहत उदयपुर नगर निगम कर रहा कई कार्यक्रम : झीलों की सफाई, मच्छजनित बीमारियों की रोकथाम, रंगोली सजावट, जनजागरण आदि कार्यक्रम हो रहे आयोजित

उदयपुर। नगर निगम द्वारा "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता" अभियान के तहत शहर में कई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। आयुक्त अभिषेक खन्ना ने इस अभियान को सफल बनाने को लेकर निगम के सभी शाखा प्रभारीयो को अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी है।

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि निगम द्वारा हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान का आगाज किया गया है इसके तहत शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम 15 अगस्त तक अनवरत जारी रहेंगे।

यह कार्यक्रम होंगे आयोजित

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान में शहर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला परियोजना अधिकारी  के निर्देशन में महिला एवं स्वयं सहायता समूह की भागीदारी से सार्वजनिक पर्यटन स्थलों पर रंगोली द्वारा सजावट, वोकल फॉर लोकल एवं आरआरआर को बढावा देने हेतु मेले व प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा हैं। तिरंगा रंग से बने उत्पाद जैसे कपड़े, मैकअप, राखी आदि का प्रदर्शन कर, स्वास्थ्य / एमएसआजीवाऐं शाखा के साथ समन्वय स्थापित कर तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है। वहीं निगम विद्युत शाखा द्वारा तिरंगा थीम पर लाईट द्वारा मुख्य मार्गों व चौराहों की साज-सज्जा की जाएगी,  शहर में प्रमुख स्थानों पर सेल्फी बुथ को तैयार कर स्थापित करवाए जाएंगे। वहीं स्वास्थ्य शाखा द्वारा झीलों की सफाई, घाटों की सफाई, प्रमुख मार्गो की सफाई एवं जहां पर भी सफाई कर्मचारी सफाई करेंगे वहां पर रंगोली बनाकर स्वच्छता का संदेश देंगे। 

आयुक्त की शहर वासियों से अपील नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान के तहत अपील करते हुए कहा है कि यह अभियान केवल नगर निगम तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए सभी शहारवासी इस अभियान में अपना सहयोग कर इसको सफल बनाएं। शहरवासी प्रण ले की घर के आसपास गंदगी नहीं रखेंगे एवं  शहर की स्वच्छता में निगम द्वारा जो भी योजनाएं संचालित की जा रही है उसने सहयोग करेंगे।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS