उदयपुर 28 दिसंबर 2021 : उदयपुर में आज तीन कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों की पुष्टि उदयपुर सीएमएचओ डॉ दिनेश खराड़ी द्वारा की गई है , जिसमें से एक व्यक्ति नए केस के रूप में शहरी क्षेत्र से न्यू फ्लोरा काम्प्लेक्स भुवाणा का रहने वाला है । वहीं दो अन्य व्यक्ति नए केस के रूप में शहर के समीप तत्सरा होटल, लखावली बड़गांव से ताल्लुक रखते हैं।
इस तरह उदयपुर शहर में अब तक 56473 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें 55705 व्यक्ति सही होकर अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वर्तमान में 13 व्यक्ति होम आइसोलेशन पर है और 14 एक्टिव केस हैं।