Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Udaipur / राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन के प्रदेश मंत्री बनने पर शिवराज सिंह चौहान का हुआ स्वागत

राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन के प्रदेश मंत्री बनने पर शिवराज सिंह चौहान का हुआ स्वागत
Dinesh Bhatt July 08, 2026 08:28 PM IST

राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन के प्रदेश मंत्री बनने पर शिवराज सिंह चौहान का हुआ स्वागत

उदयपुर, 6 जुलाई। राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन, जयपुर का प्रादेशिक अधिवेशन 5 जुलाई 2026 को जोधपुर संभाग में आयोजित किया गया। अधिवेशन के दौरान फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सिंह शेखावत ने नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करते हुए उदयपुर संभाग से शिवराज सिंह चौहान को राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया। शिवराज चौहान की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर सोमवार को नगर निगम कर्मचारी संघ उदयपुर की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर एवं साफा बंधवाकर शुभकामनाएं दीं तथा उनके नेतृत्व में कर्मचारी हितों की आवाज को प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूती मिलने का विश्वास व्यक्त किया।

निगम मिनी बैठक हॉल में आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन में नवनियुक्त प्रदेश मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सिंह शेखावत एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने नगर पालिका एवं नगर निगम कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान तथा उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया।

कार्यक्रम में नगर निगम कर्मचारी संघ के महामंत्री महेश गोयर, जितेंद्र मेघवाल, ओम मेघवाल, घनश्याम मेनारिया,गौरव सनाढ्य, फ़िरोज़ खान आदि पदाधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS