उदयपुर, 24 अगस्त 2022 : उदयपुर में पिछले दो दिन से जारी भारी बारिश के बाद आज पुराने शहर के लालघाट स्थित एक मकान का हिस्सा ढ़ह गया है।लालघाट क्षेत्र में एक वर्षो पुराना जर्जर मकान का एक बड़ा हिस्सा निरंतर हो रही बारिश के बाद आज अचानक ढह गया, नीचे से गुजर रहे दुपहिया वाहन चालक बाल बाल बचे।
मौके पर लोग इक्कठे हो गए है। हालांकि सूत्रों के अनुसार कोई जनहानि नहीं हुई है।मकान के मलबे गिरने से नीचे सड़क पर खड़ी मोटर साइकिल को नुकसान पहुँचा है।
ज्ञातव्य है कि शहर के अंदरूनी क्षेत्रो में वर्षो पुराने कई मकान है जो अब जर्जर अवस्था में है। कई मकान सुने पड़े है , कई मकान संयुक्त परिवार की संपत्ति है और कई पारिवारिक विवादों के कारण देखभाल न हो पाने के कारण बहुत बुरी अवस्था में है। कुछ पुराने जर्जर मकानों में लोग रहते भी है। इन मकानों के कभी भी गिर जाने के कारण बड़ी जन हानि भी हो सकती है, जिस पर नगर निगम को तुरंत संज्ञान ले तुरंत कार्यवाही करवाये जाने की जरूरत है।