राजस संघ प्रतापनगर खुदरा मछली बिक्री केंद्र के खिलाफ नगर निगम उदयपुर ने की कार्यवाही,बिना अनुमति के हो रहा था संचालित !
उदयपुर। नगर निगम द्वारा सोमवार को कार्यवाही करते हुए प्रताप नगर राजस संघ मछली बिक्री केंद्र पर 1000 रुपए की शास्ती वसूली गई।
नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि बिना अनुमति प्रताप नगर में संचालित हो रहे राजस मछली बिक्री केंद्र पर कार्रवाई करते हुए 1000 रुपए की शास्ती काटी गई। यह केंद्र नगर निगम की बिना अनुमति के संचालित किया जा रहा था। साथ ही इस केंद्र परिसर में कुत्तों के झुंड को पाल रखा था,जिससे आसपास के क्षेत्र वासियों को परेशानी हो रही थी।
आयुक्त ने बताया कि राजस संघ के पास रहने वाले लोगों द्वारा कई समय से खुले में मछली बिक्री करने के साथ ही अनुपयोगी मछलियों को खुले में फेंकने जैसी कई तरह की शिकायत की जा रही थी। कार्यवाही के दौरान भी कई स्वान परिसर में पाए गए। जिस पर सोमवार को नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में कार्यवाही को अंजाम दिया गया। राजस संघ को भविष्य में नगर निगम की अनुमति लेने के पश्चात ही अपना कार्य प्रारंभ करने के लिए पाबंद किया है।