उदयपुर। उदयपुर का विश्व प्रसिद्ध हरियाली अमावस्या का मेला 17 व 18 जुलाई को फतह सागर पाल, सहेलियों की बाड़ी पर नगर निगम द्वारा आयोजित किया जाएगा। इस बार फतेहसागर छलकने के कारण मेले को लेकर लोगों में विशेष उत्सुकता है।
दुकानों झूलों के स्थान की नीलामी होंगी आज
नगर निगम राजस्व समिति अध्यक्ष अरविंद जारोली ने बताया की हरियाली अमावस्या मेले में अस्थाई रूप से नगर निगम द्वारा चिन्हित स्थान पर झूले एवं स्टॉल हेतु खुली निलामी आज से मेला स्थल सहेलियों की बाडी पर आयोजित की जावेगी। कोई भी इच्छुक व्यक्ति निलामी में भाग ले सकते है। निलामी में भाग लेने वाले व्यक्ति अपना पहचान पत्र (आधार कार्ड, पेन कार्ड) साथ में आवश्यक रूप से लेकर आना होगा। दुकाने पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर आवंटित की जाएगी। 2 दिन तक सहेलियों की बाड़ी में नीलामी लगाई जाएगी। नीलामी में भाग लेने वाले दुकानदारों को आज 10 बजे सहेलियो की बाड़ी पहुँचना होगा।