Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Udaipur / गोवर्धन विलास पुलिस ने विदेशी युवक व युवती से करीब 05 लाख रुपये मूल्य का मादक पदार्थ एमडी किया जब्त !

clean-udaipur गोवर्धन विलास पुलिस ने विदेशी युवक व युवती से करीब 05 लाख रुपये मूल्य का मादक पदार्थ एमडी किया जब्त !
दिनेश भट्ट February 28, 2024 06:13 PM IST

जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल भा०पु०से० के निर्देशानुसार, राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत अवैध मादक पदार्थ के विरूद चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत आज दिनांक 27.02.2024 को डां प्रियंका चौधरी आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उदयपुर के सुपरविजन में रजत बिश्नोई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वृताधिकारी वृत गिर्वा के निर्देशन में निश्चय प्रसाद एम. आई.पी.एस (प्रो.) के नेतृत्व में  राव अजय सिंह पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना गोवर्धनविलास व उनकी टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरूद बडी कार्यवाही करते हुये नाईजिरीयन युवक 01. JOSEPH TOBECHUKWU OGBOLU S/O EZEKIEL OGBOLU R/O 34 JOS ROD G.R.A. BIRNIN KEBBI STATE, NIGERIA हाल मकान नम्बर 20 बालाजी नगर ओम बन्ना मंदिर के पास गली नम्बर 02 सुरों का फला पुलिस थाना गोवर्धन विलास जिला उदयपुर व युवती LILIAN NYAISIRI D/O MORRIS ISANDA SAMWEL R/O P. O. BOX 75 LSIBANIA, KENYAN हाल मकान नम्बर 20 बालाजी नगर ओम बन्ना मंदिर के पास गली नम्बर 02 सुरों का फला पुलिस थाना गोवर्धन विलास जिला उदयपुर के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एम.डी एम.ए जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय किमत लगभग 05 लाख रूपये की जब्त कर गिरप्तार कर अनुसंधान जारी है।

 

घटना का विवरणः- दिनांक 27.02.2024 को एसएसएचो अजय सिंह मय मय जाब्ता ने दौरानेनाकाबन्दी 10.30 पीएम पर दक्षिण विस्तार योजना रोड की तरफ से एक स्कूटी बरंग ब्लैक नम्बर आरजे 27 सीएस 0433 पर एक विदेशी युवक व पिछे एक विदेशी युवती बैठे आते हुए दिखे जो जाप्ता पुलिस को देखकर स्कूटी को वापस घुमा कर भागने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस निरीक्षक मय जाप्ता ने दौडकर घेरा देकर पकडे तो व नाम पता पुछा तो उन्होंने अपने अपने नाम 01.JOSEPH TOBECHUKWU OGBOLU S/O EZEKIEL OGBOLU R/O 34 JOS ROD G.R.A.BIRNIN KEBBI STATE, NIGERIA हाल मकान नम्बर 20 बालाजी नगर ओम बन्ना मंदिर के पास गली नम्बर 02 सुरों का फला पुलिस थाना गोवर्धन विलास जिला उदयपुर व युवती LILIAN NYAISIRI D/O MORRIS ISANDA SAMWEL R/O P. O. BOX 75 LSIBANIA, KENYAN हाल मकान नम्बर 20 बालाजी नगर ओम बन्ना मंदिर के पास गली नम्बर 02 सुरों का फला पुलिस थाना गोवर्धन विलास जिला उदयपुर होना बताया जिनकी नियमानुसार तलाशी ली गई तो JOSEPH TOBECHUKWU OGBOLU के कब्जे से करीब 21 ग्राम व युवती LILIAN NYAISIRI के कब्जे से करीब 11 ग्राम एम.डी.एम.ए अवैध ज्जब्त कर प्रकरण संख्या 105/2024 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट मे दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। उक्त युवक व युवती अगस्त 2023 से बिना किसी सुचना के उक्त मकान पर निवास कर रहे थे। उक्त एमडी. किससे खरीद कर लाये है इस संबध में पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर अनुसंधान जारी है।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS