उदयपुर 14 जनवरी 2022 : उदयपुर में कोरोना संक्रमण बेतहाशा गति से रफ्तार पकड़ रहा है। कोरोना संक्रमण के कारण उदयपुर में एक वृद्ध महिला की मृत्यु हो गई है।
मृतक 85 वर्षीय महिला उदयपुर के पारस जे के अस्पताल में भर्ती थी। महिला को लक्षण दिखने पर 9 जनवरी 2022 के दिन अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 10 जनवरी 2022 के दिन मृतक महिला की रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव आयी थी।
इसके साथ ही महिला को हाइपरटेंशन और मधुमेंह आदि के रोग भी थे। इलाज के लिए इन्हें आईसीयू वेंटिलेटर पर रखा गया था और 11 जनवरी 2022 के दिन इनका देहांत हो गया ।
यहां गौर करने लायक बात यह है कि प्रशासन ने उक्त सूचना 3 दिन बाद आज मीडिया से साझा की है इतने दिनों तक उक्त सूचना क्यों छुपाई गई इस बाबत कोई ठोस जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई।