डॉ अशोक आदित्य होंगे उदयपुर के नए सीएमएचओ,पूर्व सीएमएचओ को आरसीएचओ पद पर लगाया !
उदयपुर सीएमएचओ डॉक्टर एस एल बामनिया को RCHO के पद पर लगाया गया है। इसके साथ ही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 33 चिकित्सा अधिकारियों के तबादले करते हुए उदयपुर में दो अधिकारियों का एक ही जिले में पद बदल दिया है।
प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी (RCHO) डॉक्टर अशोक आदित्य उदयपुर के नए सीएमएचओ बनाए गए हैं। इस पद पर लगे हुए डॉक्टर एस एल बामनिया को RCHO पद पर पद स्थापित किया गया है।