उदयपुर, 05 अगस्त 2022 :उदयपुर शहर में शुक्रवार सुबह से लोक देवता सगसजी बावजी के जन्मोत्सव का कार्यक्रम जारी है। बरसात के बावजूद भी भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। मेवाड़ के लोक देवता सर्वऋतु विलास वाले सगसजी बावजी के जन्मोत्सव पर अद्भुत आंगी की गई है। आंगी के दर्शन से भक्त भाव विभोर होकर सगस जी के जयकारे लगा रहे है।