उदयपुर की राजनीति में 272 प्लॉट गबन करने का मामला फिर से गरमाता जा रहा है। बीते दिन उदयपुर शहर के चर्चित व्हाट्सएप ग्रुप उदयपुर चौपाल में पार्षद संजय भगतानी ने 145 प्लॉट की लिस्ट जारी कर सनसनी मचा दी थी। वहीं आज इस ग्रुप में पार्षद संजय भगतानी ने 272 प्लॉट की कथित लिस्ट जारी कर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।
क्या कहना है उपमहापौर पारस सिंघवी का ?
उदयपुर नगर निगम उपमहापौर पारस सिंघवी ने पार्षद संजय भक्तानी द्वारा जारी की गई 272 प्लॉट प्रकरण की लिस्ट के बारे में कहा है कि उक्त लिस्ट पुरानी है और उदयपुर नगर निगम के अधिकारी इस लिस्ट की जांच पहले ही कर चुके हैं । लिस्ट में कुछ प्लॉट के कागजों में गड़बड़ पाई गई थी, जिसकी जांच की जा रही है। यदि किसी भी तरह के घोटाले की पुष्टि की जाती है तो नगर निगम वैधानिक कार्रवाई करते हुए उक्त प्लॉट को अपने कब्जे में लेने के लिए कानूनी कार्रवाई करेगा।
क्या है उदयपुर चौपाल ग्रुप
आपकों बताते चले कि उदयपुर का सर्वाधिक चर्चित व्हाट्सएप ग्रुप " उदयपुर चौपाल " शहर के कई प्रतिष्ठित और गणमान्य सदस्यों का ग्रुप है जिसमे उदयपुर के मीडिया , राजनीतिक पार्टियों , विभिन्न सरकारी विभागों,पार्षद, डॉक्टर्स, प्रोफ़ेसर, एक्टिविस्ट, लेखक, इतिहासकार और पुलिस विभाग से जुड़े लोगों के साथ ही शहर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता भी है।
ग्रुप की खासियत है कि शहर और देश के सभी महत्वपूर्ण विषयों पर इसमें चर्चा होती है और समाधान की दिशा में सकारात्मक प्रयास किये जाते है।
कैसे जुड़े उदयपुर चौपाल के व्हाट्सएप चैनल से
उदयपुर चौपाल व्हाट्सएप ग्रुप का अपना एक व्हाट्सएप चैनल भी है, जिसके माध्यम से उदयपुर की आम जनता चैनल से जुड़ कर उदयपुर/देश/समाज से जुड़ी खबरों को जान सकती है । उदयपुर चौपाल व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर उदयपुर चौपाल चैनल से जुड़ा जा सकता है।
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ol94FCCoSOLQnSI0u
नोट :न्यूज़ एजेंसी इंडिया 272 प्लॉट प्रकरण में जारी की गई लिस्ट की पुष्टि नहीं करता है।