निगम फायर टिम ने जान की बाजी लगा टाला बड़ा हादसा,अग्निशमन टीम की त्वरित कार्रवाई से शहर में टला बड़ा हादसा,शहर के, बोहर वाड़ी क्षेत्र में लगी गैस टंकी में आग, निगम टीम ने तत्काल पहुंच किया काबू, तीन गैस सिलेंडर सुरक्षित बाहर निकाले,निगम आयुक्त ने अग्निशमन टीम को सराहा।
उदयपुर। नगर निगम की अग्निशमन टीम की सतर्कता, सूझबूझ एवं त्वरित कार्रवाई से शनिवार को शहर के बोहरवाड़ी क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया। समय रहते गैंस की टंकी में लगी आग पर नियंत्रण कर टीम ने जन-धन की सुरक्षा की। अग्निशमन की त्वरित कार्रवाई दल की दक्षता, साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि 70, डीआर जाकिर हुसैन मार्ग, बोहरवाड़ी स्थित सरफराज हुसैन के मकान में गैस टंकी में आग लग गई है जो लगातार फैल रही है। सूचना मिलते ही उनके निर्देश पर नगर निगम की अग्निशमन टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। अग्निशमन वाहन के चालक कैलाश राम तथा अग्निशमन कर्मी मोहम्मद मुआज़ एवं राकेश कुमावत ने मौके पर पहुंचकर बिना समय गंवाए अपनी कार्यवाही आरम्भ की। कार्रवाई के दौरान टीम ने देखा कि आग लगी टंकी के समीप ही गैस से भरे तीन अन्य सिलेंडर भी रखे हुए है और कभी भी उनमें भी आग लगने के संभावित खतरे को भांपते हुए अग्निशमन कर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना तत्काल तीनों सिलेंडरों को सुरक्षित घर से बाहर निकाल दिया ओर फिर आग बुझाने का कार्य शुरू किया। टीम ने पूरी सतर्कता एवं सूझबूझ के साथ गैस टंकी में लगी आग पर शीघ्र नियंत्रण कर लिया। वहाँ उपस्थित आमलोगों ने बताया कि यदि समय रहते यह कार्रवाई नहीं की जाती तो सिलेंडरों में विस्फोट होने की आशंका से बड़ा हादसा हो सकता था, जिससे आसपास के मकानों एवं लोगों की जान-माल को गंभीर नुकसान पहुंच सकता था।
निगम आयुक्त ने टीम को सराहा
नगर निगम ने अग्निशमन दल की इस साहसिक एवं सराहनीय कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए आयुक्त अभिषेक खन्ना ने कहा कि मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी एवं टीम की तत्परता और कार्य दक्षता के कारण एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई। आयुक्त ने शहर के नागरिकों से भी अपील की है कि गैस सिलेंडरों एवं अन्य ज्वलनशील सामग्री को सुरक्षित स्थान पर ही रखे तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दें। आयुक्त ने समय पर सूचना देने वाले परिवार का भी धन्यवाद दिया जिनके कारण दमकल विभाग समय पर पहुंच गया और बड़ी अनहोनी को रोका जा सका।