उदयपुर 25 दिसंबर 2021 : उदयपुर में भी कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है। पुणे लैब में भेजे गए सेम्पल में उदयपुर के एक बुजुर्ग सहित कुल तीन लोगों में ओमिक्रोन वायरस की पुष्ठि हुई हैं। तीनों व्यक्तियों को कोरोना के दोनों टीके लग चुके हैं।
राजस्थान में ओमिक्रोन से 21 लोगों के संक्रमण की पुष्टि हुई है,जिसमें 11 जयपुर, 6 अजमेर, 3 उदयपुर और एक महाराष्ट्र का व्यक्ति है।
उदयपुर में ओमिकॉन पॉजिटिव मिले तीन लोगों में सवीना क्षेत्र के लक्ष्मी नारायणनगर के 73 वर्षीय एक बुजुर्ग है, जो फिलहाल महाराणा भूपाल अस्पताल में भर्ती हैं। इन्हें 15 दिसम्बर को सर्दी जुकाम होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, इस दौरान जाँच में वे कोरोना पाॅजिटीव पाए गए थे। इसके बाद वे 21 दिसम्बर को कोविड नेगेटिव हो गए।
इसके अलावा 48 वर्षीय पुरूष 11 दिसम्बर को नाइजीरिया से उदयपुर लौटा था। इसके बाद उसके संपर्क में आने से 46 वर्षीय पत्नी भी पॉजिटिव पाई गई। फिलहाल दोनों होम आइसोलेसन में है।इसके साथ ही उदयपुर CMHO डॉ दिनेश खराड़ी के अनुसार 73 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग की अब तक कोई कॉन्टेक्ट या ट्रैवल हिस्ट्री सामने नहीं आई है। ऐसे में उदयपुर शहर में ओमिक्रॉन वेरिएंट की उपस्थिति से इंकार नहीं किया जा सकता।