उदयपुर,13 अगस्त 2022: उदयपुर में जारी मानसून ने आखिर झीलों की झोली भरते हुए उदयपुर वासियों को खुशियों की सौगात दे दी। शहर की प्रसिद्ध फतहसागर झील के गेट खोल दिये गए है और जल राशि आयड़ की तरफ बह निकली। नज़ारे को देखने लोगों का हुजूम सुबह से ही इकट्ठा होना शुरू हो गया था।
वहीं स्वरूप सागर के तीन गेट रात 1 बजे एक फीट खोल दिए गए। इसके साथ ही गोवर्धन सागर बीते दिन ही छलक गया। उदयसागर के दो गेट सवा फीट खोले गए।इसके साथ ही सिसारमा नदी में पानी की आवक अभी भी जारी है।।