Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Udaipur / उदयपुर में 31 जनवरी तक रिक्त हुए पदों पर होंगे उपचुनाव,मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी

clean-udaipur उदयपुर में 31 जनवरी तक रिक्त हुए पदों पर होंगे उपचुनाव,मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी
DINESH BHATT February 09, 2022 10:50 AM IST

उदयपुर, 8 फरवरी। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायती राज संस्थाओं व नगर पालिकाओं में 31 जनवरी 2022 तक रिक्त हुए पदों पर उप चुनाव करवाने हेतु दिनांक एक जनवरी 2022 के संदर्भ में मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया गया है।

यह रहेगा कार्यक्रम

उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन ओ.पी.बुनकर ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 26 फरवरी को किया जाएगा। विशेष अभियान की तिथियां रविवार 27 फरवरी व 6 मार्च रहेगी। दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 7 मार्च रहेगी। दावे एवं आक्षेपों का निस्तारण 16 मार्च तक किया जाएगा। पूरक सूचियों की तैयारी 25 मार्च तक तथा निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 29 को किया जाएगा।

नगरपालिका के लिए जारी कार्यक्रम में निर्वाचक नामावलियों का वार्डों/मतदान केन्द्रों का पठन 27 फरवरी को किया जाएगा, शेष कार्यक्रम यथावत रहेगा।

रिक्त हुए पदों की स्थिति

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्राप्त सूचनानुसार जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में 31 रिक्त पद है, जिन पर उपचुनाव होना है। इसमें 2 पंचायत समिति सदस्य, 2 सरपंच व 27 वार्ड पंच के पद है। जबकि नगरपालिका सलूंबर में वार्ड संख्या 9 (अपिव महिला) का पद रिक्त है।

पंचायत समितिवार रिक्त पदों की स्थिति

जिला परिषद से प्राप्त सूचना के अनुसार उपचुनाव हेतु 31 रिक्त पदों में सलूंबर पंचायत समिति में पंचायत समिति सदस्य संख्या 12 (अजजा), ग्राम पंचायत चिबोड़ा में वार्ड पंच संख्या 5 (अजजा), गीगंला में वार्ड पंच संख्या 3 (सामान्य महिला) व अदकालिया में वार्ड पंच संख्या 5 (अपिव), झल्लारा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत हडमतिया कला वार्ड पंच संख्या 4 (अजजा) व जेताणा में वार्ड पंच संख्या 1 (अजजा महिला), भीण्डर पंचायत समिति में पंचायत समिति सदस्य संख्या 3 (अजजा), खेरोदा में वार्ड पंच संख्या 2 (अपिव महिला) व बड़गांव में वार्ड पंच संख्या 9 (सामान्य महिला), वल्लभनगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत धमानिया वार्ड पंच संख्या 8 (अजा), कोटड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रूजिया खुणा के सरपंच (अजजा महिला) व तेजा का वास सरपंच (अजजा महिला), कउवा में वार्ड पंच संख्या 2 (अजजा महिला) व कुकावास में वार्ड पंच संख्या 1 (अजजा) एवं मावली की घासा ग्राम पंचायत में वार्ड पंच संख्या 3 (अजा) का पद रिक्त है।

इसी प्रकार खेरवाड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत भाखरा में वार्ड पंच संख्या 2 (अपिव) व कातर में वार्ड पंच संख्या 1 (अपिव महिला), नयागांव पंचायत समिति की ग्राम पंचायत हर्षावाड़ा में वार्ड पंच संख्या 6 (अजजा) व मालीफला में वार्ड पंच संख्या 9 (अजजा), बड़गांव पंचायत समिति की ग्राम पंचायत भुवाणा में वार्ड पंच संख्या 3 (सामान्य) व ईसवाल में वार्ड पंच संख्या 4 (अपिव महिला), झाड़ोल पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कोचला में वार्ड पंच संख्या 1 (अजजा), गोरण में वार्ड पंच संख्या 3 (अजजा महिला) ब्राह्मणों का खेरवाड़ा में वार्ड पंच संख्या 6 (सामान्य), फलासिया पंचायत समिति की ग्राम पंचायत आंजरोली खास में वार्ड पंच संख्या 1 (अपिव महिला), गिर्वा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खजुरी में वार्ड पंच संख्या 2 (अजजा), बारां में वार्ड पंच संख्या 4 (अजजा महिला) व बारापाल में वार्ड पंच संख्या 2 (अजजा महिला), कुराबड़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कुराबड़ में वार्ड पंच संख्या 6 (सामान्य महिला), लसाडि़या पंचायत समिति की ग्राम ंपंचायत चन्दाजी का गुड़ा में वार्ड पंच संख्या 2 (अजजा) व सराड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत उदयपुरिया जागीर में वार्ड पंच संख्या 5 (अजजा) के रिक्त पद पर उपचुनाव होना है।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS