उदयपुर , 29 जुलाई 2022 : उदयपुर के चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं का धनी धोरी कोई नहीं है और रख रखाव नहीं होने के चलते इनकी हालत खराब होती जा रही है और सुध लेने वाले गायब है।
उदयपुर शहर में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमाएं कुछ स्थानों पर लगी हुई है,जिनमें आयड़ पुलिया से यूनिवर्सिटी रोड पर जाने वाली सड़क पर आंनद प्लाजा कॉम्प्लेक्स के पास तिराहे पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगी हुई है, जो प्रशासन की अनदेखी व सरंक्षण न होने के कारण अच्छी अवस्था में नहीं है। प्रतिमा की एक आँख छतिग्रस्त दिखाई दे रही है तो वहीं पैरों में उपरणा जैसा कपड़ा बांध रखा है। इसके साथ ही यहाँ चलने वाला फव्वारों का पानी निरंतर प्रतिमा पर पड़ता है,जिससे दिनों दिन प्रतिमा खराब होती चली जा रही है।
अब सवाल उठता है कि क्या राजनीतिक और सामाजिक संगठनो का उद्देश्य वर्ष में एक बार केवल सुर्खियां बटोरना या पब्लिसिटी स्टंट ही रह गया है ? क्या प्रशासन को इतने महान व्यक्तित्व की प्रतिमा के सरंक्षण और सम्मान से कोई सरकार नहीं ? बात कड़वी है लेकिन इतिहास और संस्कृति के गुनहगार बनने से बचना ज्यादा जरूरी है।