नई दिल्ली, 14 फरवरी 2022 : भारत सरकार ने चीनी ऍप्स पर डिजिटल स्ट्राइक करते हुए 54 और मोबाइल ऐप्स पर बैन लगा दिया है। ये प्रतिबंध भारत की सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता को खतरे के मद्देनजर कार्यवाही करते हुए लगाए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार नए प्रतिबंध में पहले से प्रतिबंधित ऐप्स भी शामिल हैं, लेकिन इन ऐप्स के क्लोन के रूप में फिर से सामने आए हैं। भारत सरकार 2020 के बाद से कुल 270 ऐप्स पर प्रतिबंध लगा चुकी है और 2022 में सरकार द्वारा प्रतिबंधित किए गए ऐप्स का यह पहली लिस्ट है।
इन मोबाइल ऐप्प पर आईटी कानून की धारा 69ए के तहत को प्रतिबंधित किया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, गरेना फ्री फायर नामक एक लोकप्रिय स्मार्टफोन गेम पहले गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर से गायब हो गया था और संभावना है कि यह गेम भारत में प्रतिबंधित ऐप्स की नई सूची में शामिल हो सकता है।