Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / यमुना जल समझौते से शेखावाटी में पेयजल उपलब्धता की उम्मीद मजबूत : यूडीएच मंत्री

यमुना जल समझौते से शेखावाटी में पेयजल उपलब्धता की उम्मीद मजबूत : यूडीएच मंत्री
Dinesh Bhatt July 15, 2026 11:01 AM IST

जयपुर, 14 जुलाई। यमुना जल समझौता होने पर मंगलवार को सीकर में सुजला शेखावाटी समिति एवं घनश्याम तिवाड़ी अभिनंदन समिति के संयुक्त तत्वावधान में राज्यसभा सांसद एवं समिति के संरक्षक घनश्याम तिवाड़ी का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्राझुंझुनूं विधायक राजेंद्र भामूचूरू विधायक हरलाल सारण,पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वतीपद्मश्री सुंडाराम वर्माभाजपा नेता श्रवण चौधरीहरिराम रणवाउद्योगपति अनिल धीवा सहित जनप्रतिनिधियोंसमाजसेवियोंकिसानों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि यमुना जल परियोजना शेखावाटी क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक पहल है। इस समझौते से क्षेत्र की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा तथा आमजन को स्थायी राहत मिलने की उम्मीद और मजबूत हुई है।

उन्होंने कहा कि सीकरचूरू एवं झुंझुनूं जिले के लोगों की लंबे समय से मांग रही है कि मरुधरा क्षेत्र को भी पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाए। यह मांग वर्ष 1994 से निरंतर उठाई जा रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की उपस्थिति में हरियाणा और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों के बीच यमुना जल समझौते संबंधी समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए हैं। उन्होंने इसे शेखावाटी क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा।

राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि यमुना जल समझौते को साकार करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीराजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व समाजहित में कार्य करना है। उन्होंने स्वर्गीय भैरों सिंह शेखावत का स्मरण करते हुए कहा कि शेखावाटी को यमुना का पानी उपलब्ध कराना उनका सपना थाजो अब साकार होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

समारोह में वक्ताओं ने यमुना जल समझौते को शेखावाटी के विकास एवं पेयजल सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए इसे क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों की ओर से राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ीयूडीएच मंत्री खर्रा का अभिनंदन एवं सम्मान किया गया।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS