जयपुर, 5 अप्रेल। जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने रविवार को कोटा में जाखोड़ा स्थित श्री राम शांति जैविक कृषि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र का दौरा किया।
श्री रावत ने वहां जैविक खाद से तैयार उत्पादों और केंद्र में जैविक कृषि को लेकर किए जा रहे नवाचारों के बारे में जानकारी ली।
जल संसाधन मंत्री ने वहां गायों को गुड भी खिलाया। दौरे में उनके साथ देहात जिलाध्यक्ष श्री प्रेम गोचर, मुख्य अभियंता जल संसाधन कोटा संभाग श्री डी आर मीणा सहित अन्य अधिकारी भी थे।