जयपुर, 1 सितम्बर। जयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक के निर्देश की पालना में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मतदाताओं विशेषकर युवा मतदाताओं को मत अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां चला रहा है। इसी क्रम में बुधवार, 2 सितम्बर को सुबह 9 बजे राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के टोडरमल मार्ग, बनीपार्क स्थित मण्डल मुख्यालय से मतदाता जागरूकता रैली निकाली जाएगी। रैली में स्काउटस/रोवर्स शामिल होंगे।