Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / सिरोही जिला मुख्यालय समेत ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर रिफाइनरी उद्घाटन समारोह का वर्चुअल प्रसारण

सिरोही जिला मुख्यालय समेत ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर रिफाइनरी उद्घाटन समारोह का वर्चुअल प्रसारण
Dinesh Bhatt July 04, 2026 09:18 PM IST

 

जयपुर, 04 जुलाई। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया जिसमें संशोधित उड़ान योजना का शुभारंभ किया व बालोतरा के पचपदरा में आयोजित भव्य समारोह में एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी सहित एक लाख पांच हजार करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/उद्घाटन/लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम का सिरोही जिला मुख्यालय समेत ब्लॉक स्तर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर वर्चुअल प्रसारण किया गया।
  
     सिरोही जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय कार्यक्रम स्वामी नारायण मंदिर के सभागार में वर्चुअल देखा गया। इस मौके पर श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, नाहर सिंह जोधा, जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर, अतिरिक्त जिला कलक्टर डाॅ. राजेश गोयल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी दुर्गाशंकर मीणा, अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र जोशी समेत विभिन्न जनप्रतिनिधि, सम्बन्धित अधिकारी, नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी एवं आमजन मौजूद रहें।
 
       कार्यक्रम उपरांत जिला मुख्यालय पर अतिथियों द्धारा मंच पर 5 जनों को नियुक्ति पत्र दिया गया। कुल 488 अभ्यर्थियों को सांकेतिक नियुक्ति पत्र दिया गया।
 
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS