Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / ग्राम रथ अभियान से ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी बालोतरा जिला प्रभारी मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने रात्रि चौपाल में सुनी जन समस्याएं

ग्राम रथ अभियान से ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी  बालोतरा जिला प्रभारी मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने रात्रि चौपाल में सुनी जन समस्याएं
Dinesh Bhatt May 13, 2026 08:56 AM IST

जयपुर, 12 मई। बालोतरा जिला के सिमरखिया गांव में मंगलवार को आयोजित रात्रि चौपाल एवं ग्राम रथ अभियान ग्रामीणों के लिए संवाद और समाधान का मंच बना। कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने आमजन से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल संकट, जर्जर सड़कों की मरम्मत, विद्युत आपूर्ति में सुधार, चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राजस्व प्रकरणों एवं कृषि से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस पर प्रभारी मंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के साथ संचालित ग्राम रथ अभियान ग्रामीणों के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी का प्रभावी माध्यम बना। अभियान के तहत ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा मिलने वाले लाभों के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया।

प्रभारी मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान और जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ विकास कार्यों को गति दे रही है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS