Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 -25 मई से 5 जून तक चलेगा अभियान

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026  -25 मई से 5 जून तक चलेगा अभियान
Dinesh Bhatt May 22, 2026 11:25 PM IST

जयपुर, 22 मई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार 25 मई से 5 जून 2026 तक जिले में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान संचालित किया जाएगा। इस अभियान में विभिन्न विभागों द्वारा पर्यावरण संरक्षणवर्षा जल संग्रहण तथा स्वच्छता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि 25 मई को जिला स्तरीय वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 का शुभारम्भ होगा। जिला स्तरब्लॉक स्तरग्राम पंचायतग्राम स्तर पर तथा शहरी क्षेत्रों में जल स्रोतोंनदियोंजल संग्रहणढ़ांचों एवं तालाबों आदि पर स्वच्छता अभियानश्रमदानदीप प्रज्जवलन की गतिविधियां आयोजित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जायेगा।

वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान 2026 का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस अभियान में नदीनहरों एवं बांध इत्यादि पर पूजननहरोंखालों की साफ-सफाईजल उपयोक्ता संगमों द्वारा कार्यक्रमकैच द रेननए कार्यों का शिलान्यासवंदे गंगा प्रभात फेरीकलश यात्रापीपल पूजनपीपल पौधारोपण इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजनस्थानीय गौशालापशु चिकित्सालय व दुग्ध संघ में स्वच्छता अभियानजिला एवं ब्लॉक स्तर पर विचार-विमर्श व संगोष्ठीमीडिया फील्ड भ्रमण कराया जाएगा।

इसी प्रकार विभागभामाशाह व स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से वंदे गंगा जल सेवारेलवे स्टेशन बस स्टैण्डअनाज मंडीसार्वजनिक स्थानों पर वंदे गंगा जल सेवापेयजल स्रोतों की साफ-सफाईजल बचत के लिए जन जाग्रतिजल परीक्षण अभियानराजकीय भवनों की साफ-सफाईमरम्मतसड़क किनारे पौधारोपण के लिए अग्रिम तैयारीसीएसआर कार्यशालाजल उपयोग अंकेक्षणएनर्जी ऑडिट व ग्रीन बजट की जानकारी दी जाएगी।

इसी प्रकार नदीबांधनहरों पर पूजननहरों खालों की साफ-सफाईजल शक्ति अभियाननए कार्यों का शिलान्यासभूमि पूजनपेयजल स्रोतों की सफाईजल बचत के लिए जन जागृतिजल परीक्षण अभियानकर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के अन्तर्गत कार्यों का लोकार्पण व नवीन कार्यों की स्वीकृतियां जारी की जाएंगी।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS