Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / 'वन्दे गंगा' जल संरक्षण जन अभियान 25 मई से होगा शुरू -अभियान को जन आन्दोलन बनाने की आमजन से अपील

'वन्दे गंगा' जल संरक्षण जन अभियान 25 मई से होगा शुरू  -अभियान को जन आन्दोलन बनाने की आमजन से अपील
Dinesh Bhatt May 16, 2026 11:21 AM IST

जयपुर, 15 मई। राज्य सरकार द्वारा 25 मई से 5 जून 2026 तक आयोजित किए जाने वाले ‘वंदेगंगा’-जलसंरक्षण जन अभियान 2026 के जिले मे सफल क्रियान्वयन हेतु जिला कलक्टर संदेश नायक  की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।

 उन्होंने कहा कि अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देकर जिले में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, पारम्परिक जल स्रोतों के संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा ताकि अभियान का सकारात्मक प्रभाव जिले के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे। सभी विभाग आपसी समन्वय से प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय तक कार्ययोजना बनाकर गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित करेंगे।

उन्होने अभियान में श्रमदान, स्वच्छता गतिविधियां, पौधारोपण, जल स्रोतों की सफाई, प्रभात फेरियां, जागरूकता रैलियां एवं सामाजिक सहभागिता आधारित कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश सम्बन्धित विभागीय अधिकारियो को दिए हैं। उन्होंने अभियान में स्वयंसेवी संगठनों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों, युवा समूहों तथा आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि इस अभियान में जल संसाधन विभाग द्वारा नदी, वृहद एवं मध्यम बांध, सरोवर, नहरों की पूजा, नहरों एवं खालों की जल उपयोगिता संगम एवं किसानों के सहयोग से साफ-सफाई, जल शक्ति अभियानः कैच द रैन अंतर्गत कार्यक्रम, जल संचय जन भागीदारी कार्यक्रम, नए कार्यों का शिलान्यास, भूमि पूजन एवं पूर्ण कार्यों का अवलोकन व लोकार्पण जैसे विभिन्न कार्य होंगे।

अभियान अंतर्गत वंदे गंगा प्रभात फेरी, वंदे गंगा कलश यात्रा, पीपल पूजन व पौधारोपण, ईको फ्रैंडली स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी एवं विक्रय, जल संरक्षण एवं जन भागीदारी के प्रति जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटकों का आयोजन, संकल्प कार्यक्रम, नवीन अमृत सरोवर का पूजन किया जाएगा। हरियालो राजस्थान अंतर्गत पौधारोपण कार्यों की अग्रिम तैयारी, औरण व चारागाहों का चिन्हिकरण, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत कार्यों का अवलोकन एवं नवीन स्वीकृति, वीबी जी राम जी योजना अंतर्गत जल संरक्षण जैसे कार्य किए जाएंगे। अभियान में 26 मई को जिले मे विशेष ग्राम सभाएं होंगी, जिनमें नवीन कार्यों का अनुमोदन, स्वीकृतियां जारी करने के साथ ग्रामवासियों को अभियान का संकल्प दिलाया जाएगा।

अभियान में गौशाला, पशु चिकित्सालय, दुग्ध संघ, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, कृषि उपज मंडी समिति, सार्वजनिक स्थानों, पेयजल स्त्रोतों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही, विभिन्न संगठनों के साथ जल संरक्षण पर विचार संगोष्ठियां होंगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जल परीक्षण अभियान भी चलाया जाएगा। प्राचीन तालाब, जोहड़, सोख्ता गडढ़ों, गांवों के मुख्य मार्गों, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई सहित जल स्त्रोतो की मैपिंग जैसे कार्य होंगे।

इस अभियान में कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा स्प्रिंकलर, ड्रिप, फार्म पौंड, पाइप लाइन की स्वीकृतियां जारी की जाएंगी।

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद् प्रतिभा वर्मा, उपवन संरक्षक वी केतन कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर चतुर्थ आशीष कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS