जयपुर, 27 मई। पाली जिला प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि जल अनमोल है इसकी बूंद बूंद बचाये, जल सभी के लिए महत्वपूर्ण है हर कार्य में जल का उपयोग होता है इसलिए इसे सुरक्षित और संग्रहित रखना आवश्यक है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा अनुसार प्रदेश में आमजन को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है जिससे सरकार के साथ-साथ आमजन भी इसमें भागीदार बनकर जागरूक बने और जल के महत्व को समझें।
जिला प्रभारी मंत्री बुधवार को शहर के पिंजरा पोल गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख व पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने गौशाला में गौ माता का पूजन किया व उन्हें गुड व चारा खिलाया साथ ही गौशाला का अवलोकन भी किया और पौधरोपण भी किया।इससे पहले आये हुए अतिथियों का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला कलेक्टर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ बजरंग सिंह, सीईओ मुकेश चौधरी अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद महेंद्र मेहता, उपखंड अधिकारी पाली विमलेंद्र राणावत, गोशाला के पदाधिकारी विनय भंसाली अध्यक्ष देवीलाल सांखला गुमानमल भंसाली रजनीश कर्णावट महावीर मेहता अशोक पंवार व आमजन मौजूद रहे।