Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / जन भागीदारी से जन आंदोलन बना ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026‘ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आह्वान पर प्रदेशवासियों ने निभाई सक्रिय सहभागिता 5 दिन में हुए 7.31 लाख कार्यक्रम लगभग 3 करोड़ लोगों ने निभाई भागीदारी

जन भागीदारी से जन आंदोलन बना  ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026‘  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आह्वान पर प्रदेशवासियों ने निभाई सक्रिय सहभागिता  5 दिन में हुए 7.31 लाख कार्यक्रम  लगभग 3 करोड़ लोगों ने निभाई भागीदारी
Dinesh Bhatt May 31, 2026 09:51 AM IST

जयपुर, 30 मई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026’ जन आंदोलन का स्वरूप लेता जा रहा है। अधिकमास में गंगा दशमी (25 मई) के पावन अवसर पर शुरू हुए प्रदेशव्यापी अभियान के 5 दिन में ही लगभग 3 करोड़ नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए जल संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी दर्शाई। अब तक 7.31 लाख से अधिक स्थानों पर जल संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने टोंक के बीसलपुर बांधभरतपुर के बंध बरेठा बांध और सुजान गंगा पर जल-पूजन व दीपदान कर अभियान का शुभारंभ किया था। इसके बाद से अभियान गांव-गांव तक पहुंच गया है। शहरकस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन कुओंबावड़ियोंतालाबों एवं अन्य जल स्रोतों की सफाईश्रमदानवर्षा जल संग्रहणजल चौपालप्रभात फेरीकलश यात्रा आदि कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभा रहे हैं। वहींकिसानों को वर्षा जल संग्रहणभू-जल पुनर्भरण और आधुनिक सिंचाई तकनीकों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

आधी आबादी‘ की बराबर की भागीदारी

अभियान में 29 मई तक 7 लाख 31 हजार 421 कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैंजिनमें 92 हजार 150 जल स्रोतों और 42 हजार 15 सरकारी भवनों की सफाई, 52 हजार 934 स्थानों पर श्रमदान एवं हरियालो राजस्थान अभियान में पौधारोपण के लिए 36 हजार 822 पिट खोदना शामिल है। वहीं, 8 हजार 642 नवीन विकास कार्य प्रारंभ करने के अलावा 21 हजार 410 पूर्ण कार्यों का अवलोकन एवं लोकार्पण किया जा चुका है। इसके अलावा 32 हजार 437 कलश यात्राएं, 13 हजार 886 जल चौपाल एवं प्रभात फेरी, 12 हजार 669 ग्राम सभाएं तथा 4 हजार 215 बैठक एवं सेमीनार आयोजित किए जा चुके हैं। इसी प्रकार 4 लाख 13 हजार 910 स्थानों पर पूजननुक्कड़ नाटक एवं प्रतियोगिताओं जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इन कार्यक्रमों में 1 करोड़ 56 लाख 76 हजार 363 महिलाओं सहित 2 करोड़ 99 लाख 75 हजार 255 नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई है।

जल सेवा के साथ मनाया जाएगा नो प्लास्टिक डे 

अभियान के तहत 31 मई को वंदे गंगा प्रभात फेरीवंदे गंगा रैलीसाइकिल रैलीश्रमदानवंदे गंगा जल सेवाजल संग्रहण संरचनाओं की गाद निकालनापशु खेलियोंबावड़ियों की साफ-सफाईपरिंडे बांधनाजल स्रोतों की सफाई-मरम्मत के कार्य व दीप प्रज्वलनमहापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाईप्लास्टिक कचरे का निष्पादन करते हुए नो प्लास्टिक-डे मनाया जाएगा। वहींअमृत 2.0 योजना के नवीन कार्यादेश जारी करने के साथ पूर्ण कार्यों का अवलोकन व लोकार्पण होगा। इसके अलावा रेलवे स्टेशनबस स्टैंडअस्पतालों एवं चौराहों पर जल सेवा के कार्यक्रम होंगे।

सौर ऊर्जा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य पर होगा सम्मान

एक जून को स्प्रिंकलरड्रिªप फार्म पॉन्डपाइप लाइन की स्वीकृतियां जारी करने के साथ खेती सम्बंधित कार्यशालाएं और प्रदर्शनियां होंगी। साथ हीकिसान चौपाल में प्रगतिशील किसानों से नवाचारों को लेकर चर्चा की जाएगी। वहींसौर ऊर्जा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा और अमृत सरोवरप्रमुख झीलोंबांधों पर किसान कल्याण के लिए जल प्रार्थनाएं की जाएंगी। इसके बाद 2 जून को जल संसाधन विभाग द्वारा नदीवृहद् एवं मध्यम बांधसरोवरनहरों पर पूजनजल उपयोगिता संगमोंकैच द रेनजल संचय जन भागीदारी के कार्यक्रम होंगे। वहींनए कार्यों का शिलान्यासभूमि पूजन भी किया जाएगा। इसी दिन कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत कार्यों का अवलोकन व लोकार्पण एवं नवीन कार्यों की स्वीकृतियां जारी होंगी।

 जिलों में 4 जून को रन फॉर एन्वायर्न्मेंट

विभिन्न जिलों में 3 जून को जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थानों पर विशेष नवाचार एवं अभिनव पहल के कार्यक्रम होंगे। साथ हीट्रांसफार्मर्स के आसपास साफ-सफाई कराई जाएगी। इसी प्रकार 4 जून को जिलों में रन फॉर एन्वायर्न्मेंट आयोजित की जाएंगी। वहींसरकारी कार्यालयों में निर्मित रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर्स की साफ-सफाई की जाएगी। रोड साइड पौधारोपण की अग्रिम तैयारियां होंगी। जिला प्रशासन द्वारा जागरूकता के लिए निबंध व नारा लेखनचित्रकलाखेलकूद प्रतियोगितानुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रम करवाए जाएंगे।

विश्व पर्यावरण दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम

अभियान में 5 जून को वन क्षेत्र में जल संग्रहण संरचनाओं की साफ-सफाईतुलसी के पौधों का वितरणनर्सरियों में विशेष स्वच्छता कार्यक्रमचयनित स्थानों पर ईको फ्रैंडली आर्ट के कार्य होंगे। जिलों में नदी-नालों के अपशिष्ट जल के परिष्करण के लिए एसटीपी/सीईटीपी संयंत्रों की आवश्यकता एवं उपलब्धता का आकलन कर प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग नहीं करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा तथा शपथ दिलाई जाएगी। जिला स्तर पर अभियान का समापन समारोह होगाजिसमें अभियान अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वालों को ‘जल गौरव सम्मान‘ से पुरस्कृत किया जाएगा।

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2025 की उपलब्धियां

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 में अभियान के तहत 1 करोड़ 32 लाख महिलाओं सहित 2 करोड़ 53 लाख नागरिकों की सहभागिता से 1 लाख 2 हजार 100 से अधिक स्थानों पर श्रमदान किया गया था। वहीं, 2 करोड़ 47 लाख 40 हजार 188 मानव दिवस सृजित किए गए थे। अभियान के दौरान हरियालो राजस्थान में पौधारोपण हेतु 3 करोड़ 42 लाख से अधिक पिट एवं स्वच्छ भारत मिशन के लिए 12 हजार 222 मैजिक पिट/सोक पिट खोदे गए थे। वहींकर्मभूमि से मातृभूमि अभियान हेतु 4 हजार 560 रिचार्ज शॉफ्ट बनाए गए थे। इनके अलावा 73 हजार 900 सरकारी कार्यालयों, 42 हजार 200 से अधिक जल स्रोतों की सफाई की गई थी। इसी प्रकार 5 हजार 600 नवीन कार्य प्रारंभ करने के अलावा 18 हजार 900 पूर्ण कार्यों का अवलोकन व लोकार्पण किया गया था। वहींविभिन्न स्थानों पर 9 हजार 800 कलश यात्राएं, 6 हजार 800 प्रभात फेरियां, 13 हजार 600 ग्राम सभाएं, 6 हजार चौपाल, 14 हजार 800 बैठकें व सेमिनार आयोजित किए गए थे।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS