Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / यूपीपीएससी के सदस्य डॉ. ए.के. वर्मा ने किया आरपीएससी का दौरा नवाचारों, परीक्षा परिणाम व साक्षात्कार की गतिशीलता को सराहा

यूपीपीएससी के सदस्य डॉ. ए.के. वर्मा ने किया आरपीएससी का दौरा  नवाचारों, परीक्षा परिणाम व साक्षात्कार की गतिशीलता को सराहा
Dinesh Bhatt August 28, 2026 09:50 PM IST

जयपुर, 27 अगस्त। राजस्थान लोक सेवा आयोग की प्रक्रियाओं एवं कार्यप्रणाली को समझने के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. ए.के. वर्मा ने गुरुवार को आरपीएससी कार्यालय का दौरा किया।

आयोग कार्यालय पहुंचने पर यूपीपीएससी के सदस्य डॉ. ए.के. वर्मा का स्वागत किया गया। आरपीएससी अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल(रि.) केसरी सिंह राठौड़ एवं आयोग सदस्य डॉ. सुशील कुमार बिस्सु ने उन्हें साफा पहनाकर पारंपरिक रूप से स्वागत किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आयोग परिसर में श्री वर्मा ने पौधारोपण भी किया।

इस दौरान डॉ. वर्मा ने आयोग के विभिन्न अनुभागों की कार्यप्रणाली एवं परीक्षा और मूल्यांकन प्रणाली में अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों की जानकारी ली, विशेष तौर पर ऑन-स्क्रीन मार्किंग और स्कैनिंग प्रक्रिया को बारीकी से समझा। उन्होंने इस प्रक्रिया की गति और सटीकता की सराहना की। साथ ही, परीक्षा, परिणाम एवं साक्षात्कार की गतिशीलता को भी बेहद सराहा। इसके अलावा आयोग द्वारा हाल ही में शुरू किए गए अन्य प्रशासनिक नवाचारों की भी विस्तृत जानकारी श्री वर्मा द्वारा ली गई।

उल्लेखनीय है कि कुछ समय पूर्व महाराष्ट्र में आयोजित विभिन्न लोक सेवा आयोगों की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में आरपीएससी अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल(रि.) केसरी सिंह राठौड़ ने राजस्थान द्वारा अपनाई गई व्यवस्थाओं और नवाचारों का प्रस्तुतीकरण दिया था। इस बैठक में देश के कई अन्य राज्यों के प्रतिनिधियों ने राजस्थान की कार्यप्रणाली में गहरी रुचि दिखाई थी। यूपीपीएससी के इस दौरे के अतिरिक्त अन्य राज्यों के लोक सेवा आयोगों के द्वारा भी अध्ययन के लिए आरपीएससी से संपर्क किया गया है।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS