Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / केंद्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने फलसूण्ड में की जनसुनवाई एवं रात्रि चौपाल भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल एवं विद्युत व्यवस्थाओं में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश

केंद्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने फलसूण्ड में की जनसुनवाई एवं रात्रि चौपाल भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल एवं विद्युत व्यवस्थाओं में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश
Dinesh Bhatt May 10, 2026 06:22 PM IST
जयपुर, 10 मई। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने शनिवार को जैसलमेर के ग्राम पंचायत फलसूण्ड में आयोजित जनसुनवाई एवं रात्रि चौपाल में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं नियमानुसार समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री का पुष्प वर्षा, माल्यार्पण एवं पारंपरिक स्वागत के साथ आत्मीय अभिनंदन किया। पूरे आयोजन में ग्रामीणों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
 
जनसुनवाई के दौरान केंद्रीय मंत्री ने एक-एक फरियादी की फरियाद को ध्यानपूर्वक सुना और प्राप्त परिवेदनाओं पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने आमजन को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
 
जल-जीवन मिशन को मिलेगी गति
 
शेखावत ने बताया कि राजस्थान में जल जीवन मिशन (जेजेएम) जो पिछले कुछ समय से जांच और बजट की कमी के कारण काम ठप्प पड़ा था, उसे फिर से पुनर्जीवित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार से जल जीवन मिशन को गति प्रदान करने के लिए राजस्थान के खाते में 4800 करोड़ रुपए स्वीकृत करा कर और ट्रांसफर करवा दिए है। इतने दिनों तक जांच के चलते ठेकेदारों का भुगतान रुका हुआ था और काम ठप्प थे, लेकिन अब पैसे की कोई कमी नहीं आएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मिशन को वर्ष 2028 तक बढ़ा दिया है और देश भर के लिए 1 लाख करोड़ रुपए का अतिरिक्त बजट आवंटित किया गया है।
 
गरीब के घर पहले पहुंचे पानी, टैंकरों से पानी परिवहन की प्रभावी हो मॉनिटरिंग
 
रात्रि चौपाल के दौरान शेखावत ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि इस भीषण गर्मी में हर हाल में पीने का पानी मिलें इसके लिए वे मिशन मोड के साथ ही सेवा भावना से कार्य करें अन्यथा उनको परिणाम भुगतना पड़ेगा। उन्होंने जिला कलक्टर को कहा कि वे टैंकरों से पेयजल परिवहन के लिए प्रभावी मॉनेटरिंग सुनिश्चित करें एवं यह देखें कि गरीब को सार्वजनिक टांकों में पीने का पानी अवश्य ही निःशुल्क मिलें। उन्होंने टैंकरों से पेयजल परिवहन का साप्ताहिक कलैण्डर जारी कर प्रकाशित करने पर जोर दिया ताकि लोगो को उनके गांवो एवं ढांणी में आने वाले टैंकरों की जानकारी रहे।
 
केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत ने विशेष रूप से वर्तमान मे जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के मद्देनजर पेयजल एवं विद्युत व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को सजग रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए तथा पेयजल आपूर्ति एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बेहतर एवं सुचारू रूप से संचालित रहे, इसके लिए सभी अधिकारी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिए कि पेयजल संकट अथवा बिजली कटौती जैसी समस्याओं में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
 
विद्युत से वंचित घरों तक पहुंचेगी बिजली—
 
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अभी भी जैसलमेर व बाड़मेर जिले मे ढांणियों में स्थित हजारों घर विद्युत से वंचित रह गये हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री जी की नई योजना के तहत 1000 दिनों के भीतर हर छूटे हुए घर तक बिजली पहुंचाने का भरोसा दिया।
 
आधी रात तक सुनीं समस्याएं
 
केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने देर रात तक रुककर एक-एक ग्रामीणजन की परिवेदना सुनी एवं अधिकारियों को मंच के पास बुला कर उनका समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभी जल जीवन मिशन से जो ढांणियां वंचित रह गई है उनका पुनः सर्वे करवा दें ताकि उनको भी घर-घर जल कनेक्शन का लाभ दिया जा सके।
 
समस्याओं का हो त्वरित समाधान
 
पोकरण विधायक महन्त प्रतापपुरी ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री के प्रयासो से पोकरण विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हुए है, इसमें बिजली, चिकित्सा, सड़क एवं अन्य क्षेत्र शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को इस भीषण गर्मी में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु रख कर आमजन को पीने का पानी उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS