Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / केंद्रीय वन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने किया सरिस्का टाइगर रिजर्व का भ्रमण वेंकटेश बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की

केंद्रीय वन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने किया सरिस्का टाइगर रिजर्व का भ्रमण वेंकटेश बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की
Dinesh Bhatt April 30, 2026 11:31 PM IST
जयपुर, 30 अप्रेल। केंद्रीय वन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने गुरूवार सवेरे सरिस्का टाइगर रिज़र्व का भ्रमण किया इस दौरान प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीवों के आवास का करीब से अवलोकन किया।
 
उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों सरिस्का अभयारण्य की वर्तमान स्थिति का जायजा लेकर बाघ संरक्षण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रिजर्व में आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होवे। इसके लिए रिजर्व क्षेत्र में सभी व्यवस्था पुख्ता रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जावे। उन्होंने टाइगर रिजर्व के विकास को दृष्टिगत रखते हुए रिजर्व क्षेत्र में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने, सर्विलांस प्रणाली को मजबूत करने, बाघों की सुरक्षा के लिए स्मार्ट पेट्रोलिंग आदि पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिये। 
 
इससे पहले केंद्रीय वन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने अलवर शहर के कालाकुआं स्थित श्री वेंकटेश बालाजी दिव्य धाम मंदिर दर्शन कर देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने गो माता की पूजा कर स्वामी सुदर्शन आचार्य जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। 
 
 
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS