Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था हो रही सुदृढ़ दो दिवसीय राज्यव्यापी विशेष अभियान में विभिन्न गांवों में जल जीवन मिशन, अमृत एवं ग्रीष्मकालीन कंटीन्जेंसी कार्यों का हुआ सघन निरीक्षण

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था हो रही सुदृढ़  दो दिवसीय राज्यव्यापी विशेष अभियान में विभिन्न गांवों में जल जीवन मिशन, अमृत एवं ग्रीष्मकालीन कंटीन्जेंसी कार्यों का हुआ सघन निरीक्षण
Dinesh Bhatt April 21, 2026 08:50 AM IST

       जयपुर, 20 अप्रेल। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेशभर में जल जीवन मिशनअमृतग्रीष्मकालीन कंटीन्जेंसी कार्योंक्षतिग्रस्त पाईप लाइनों एवं हैण्डपम्पों का जिला प्रशासन एवं जलदाय विभाग के अधिकारियों द्वारा सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान हजारों स्थानों पर पाईप लाईन लीकेज व हैंडपंपों की मरम्मत कर दुरुस्तीकरण किया गया।

                18 एवं 19 अप्रेल को संचालित राज्यव्यापी विशेष अभियान में जिला कलक्टरअतिरिक्त जिला कलक्टरमुख्य कार्यकारी अधिकारीउपखण्ड अधिकारीतहसीलदार एवं खण्ड विकास अधिकारियों ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के तकनीकी अधिकारियों के साथ गांव-गांव जाकर कार्याें का निरीक्षण किया और मौके पर ही मरम्मत कार्य करवाकर समस्याओं का निस्तारण किया। इस अभियान के अन्तर्गत 2677 कार्यों का निरीक्षण किया गयाजिनमें जल जीवन मिशन के 407, अमृत के 80, ग्रीष्मकालीन कंटीन्जेंसी के 77 कार्य एवं अवरूद्ध हैण्डपम्पक्षतिग्रस्त पाईप लाईन इत्यादि शामिल है।

                इसी प्रकार विभाग के तकनीकी कर्मचारी एवं अभियन्ताओं की लगभग 450 टीमों ने कुल 2792 शिकायतों को सूचीबद्ध कर 2775 शिकायतों का निस्तारण किया। इनमें 1535 हैण्डपम्प मरम्मत, 911 पाईप लाईन लीकेज सुधार एवं 329 अन्य सुधार कार्य शामिल है।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS