जयपुर, 20 अगस्त। राजस्थान पर्यटन विभाग की सक्रिय सहभागिता के साथ ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (टीटीएफ) मुंबई 2026 का तीन दिवसीय आयोजन गुरुवार से जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, मुंबई में प्रारंभ हो गया है। राजस्थान पर्यटन विभाग इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्यटन मेले में भागीदार राज्य के रूप में सहभागिता कर रहा है।
राजस्थान पर्यटन विभाग इस मंच के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, ऐतिहासिक स्मारकों, मरुस्थलीय पर्यटन, वन्यजीव पर्यटन एवं आतिथ्य परंपरा को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित करने का प्रयास कर रहा है। विभाग का उद्देश्य पर्यटन उद्योग के हितधारकों के साथ व्यावसायिक संपर्क स्थापित करना तथा राजस्थान को एक आकर्षक पर्यटन गंतव्य के रूप में और अधिक मजबूती प्रदान करना है।
टीटीएफ मुंबई 2026 का आयोजन फेयरफेस्ट मीडिया लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है तथा इसका आधिकारिक प्रकाशन ट्रैवल न्यूज़ डाइजेस्ट द्वारा किया गया है।