समय बड़ा बलवान होता है। किसी समय राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सबसे खास और चहेते रहे OSD लोकेश शर्मा अशोक गहलोत के प्रचार प्रसार में ताल ठोक कर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से मेहनत करते नजर आते थे। वही आज समय के पलटा मारने पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने ट्वीट कर पूर्व मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य का हवाला देते हुए नौजवानों को आगे का रास्ता दिखाने की बात कही है।
इससे पहले बीते दिन अशोक गहलोत के अधिकृत सोशल मीडिया अकाउंट एक पूर्व टीचर ट्विटर पर ट्वीट के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कोरोना और स्वाइन फ्लू से ग्रसित होने की जानकारी दी गई थी।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पूर्व ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि
आदरणीय आपका शुभचिंतक होने के नाते आपके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हूँ इसलिए मेरा आग्रह है कि उम्र के इस पड़ाव पर अपने शारीरिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। पिछले कई दशक से कांग्रेस और प्रदेश का भार अपने कन्धों पर उठाते हुए पूरी तरह से सिर्फ़ अपने राजनीतिक स्वास्थ्य का ही ध्यान रखा… https://t.co/OYpvITYVU1
— Lokesh Sharma (@_lokeshsharma) February 3, 2024
आदरणीय आपका शुभचिंतक होने के नाते आपके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हूँ इसलिए मेरा आग्रह है कि उम्र के इस पड़ाव पर अपने शारीरिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। पिछले कई दशक से कांग्रेस और प्रदेश का भार अपने कन्धों पर उठाते हुए पूरी तरह से सिर्फ़ अपने राजनीतिक स्वास्थ्य का ही ध्यान रखा और उसे बखूबी बनाए भी रखा... पूरे प्रदेश ने देखा कि चोटिल होने के बावज़ूद व्हील चेयर और अपने दोनों पैरों को सामने सहारे पर रखकर भी प्रदेश की लगातार सेवा की... 'मैं कुर्सी छोड़ना चाहता हूँ लेकिन ये कुर्सी मुझे नहीं छोड़ रही' कहते हुए जनहित और प्रदेशहित में अपनी ज़िम्मेदारी और कर्तव्यों का निर्वहन करते रहे। अब आपकी मंशा के अनुरूप कुर्सी ने भी आपको छोड़ दिया है तो इस उम्र में तमाम दूसरी चिंताओं को छोड़कर आपको शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। क्यूंकि यहाँ प्रदेश में कांग्रेस के लिए कई नौजवान, होनहार, ऊर्जावान और काबिल चेहरे हैं उन्हें अपना आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्रदान करिये ताकि भावी चुनौतियों का डटकर सामना कर सकें और कांग्रेस को मज़बूती से खड़ा कर सकें। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि आप शीघ्र स्वस्थ्य हों और दीर्घायु हों।