Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर, खैरवा सीएचसी सहित 11 उप स्वास्थ्य केंद्रों के नए भवनों का भूमि पूजन, पशुपालन मंत्री ने भवनों का किया शिलान्यास, इन भवनों पर खर्च होंगे 49.60 करोड़ रुपये

बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर, खैरवा सीएचसी सहित 11 उप स्वास्थ्य केंद्रों के नए भवनों का भूमि पूजन, पशुपालन मंत्री ने भवनों का किया शिलान्यास, इन भवनों पर खर्च होंगे 49.60 करोड़ रुपये
Dinesh Bhatt July 25, 2026 07:22 AM IST
जयपुर, 24 जुलाई। पशुपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने शुक्रवार को अपने पाली जिले के प्रवास के दौरान सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र को 49.60 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। सुमेरपुर के टाउन हॉल में आयोजित एक भव्य और गरिमामयी समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्र में स्वास्थ्य और पशु चिकित्सा ढांचे को मजबूत करने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स का विधिवत शिलान्यास और भूमि पूजन किया।
 
उप जिला चिकित्सालय के नए भवन का शिलान्यास—
 
समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री श्री कुमावत ने सुमेरपुर में 35 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले नवीन उप जिला चिकित्सालय के नए आधुनिक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर इस महत्वाकांक्षी परियोजना की नींव रखी। इस नए अस्पताल भवन के बनने से सुमेरपुर और आस-पास के हजारों ग्रामीणों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों की तरफ नहीं भागना पड़ेगा और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
 
ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों का कायाकल्प—
 
ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा व्यवस्था को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए मंत्री ने 12.60 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले एक सीएचसी व 10 उप स्वास्थ्य केंद्रों के नए भवनों का शिलान्यास किया। इसके तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), खैरवा के नवीन भवन पर सात करोड़ 10 लाख रुपए की लागत आएगी। वहीं, श्री कुमावत द्धारा 11 उप स्वास्थ्य केंद्र-खटूकड़ा, ऐदलावास, खेतावास, वड़ेरवास, बालराई, पादरला, जाखोड़ा, पिचावा, केरला और काणदरा के नए भवनों का भी भूमि पूजन किया गया। इनमें प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र पर 55 लाख  रुपए खर्च होंगे। इन सभी केंद्रों को नए और सुसज्जित भवन मिलने से ग्रामीण इलाकों में प्रसूति, प्राथमिक उपचार और टीकाकरण जैसी मूलभूत स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुलभ और प्रभावी हो जाएंगी।
 
उन्नत पशु चिकित्सा के लिए बहुउदेशीय पशु चिकित्सालय—
 
पशुपालन और गोपालन मंत्री ने कहा कि सुमेरपुर क्षेत्र में शहर के सबसे बड़े प्रोजेक्ट में से एक बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय का शिलान्यास किया। इस भवन पर दो करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और पशुपालकों को उन्नत तकनीक से जोड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सुमेरपुर क्षेत्र में आज जिन विकास कार्यों की नींव रखी गई है, वे आने वाले समय में यहां की तस्वीर और तकदीर बदल देंगे। 
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS