Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / हल होगा अजमेर की माकड़वाली फल व सब्जी मंडी का मसला विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश

हल होगा अजमेर की माकड़वाली फल व सब्जी मंडी का मसला विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश
Dinesh Bhatt May 08, 2026 09:19 AM IST
   जयपुर, 7 मई। अजमेर उत्तर क्षेत्र में  आमजन को फल व सब्जियां सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने के लिए अहम मानी जा रही माकड़वाली फल व सब्जी मंडी को शुरू करने की दिशा में अहम पहल हुई है। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को सर्किट हाउस में मंडी समिति के अधिकारियों व व्यापारियों को आमने-सामने बैठकर चर्चा की। बैठक में मंडी को शीघ्र प्रारंभ करने तथा व्यापारियों की विभिन्न मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया गया।
 
     विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को सर्किट हाउस में माकड़वाली फल व सब्जी मंडी के मुद्दे पर अहम बैठक ली। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि माकड़वाली मंडी शुरू होने से अजमेर शहर में फल एवं सब्जियों की उपलब्धता बेहतर होगी तथा आमजन को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार एवं मंडी समिति व्यापारियों के हितों का पूरा ध्यान रखते हुए व्यावहारिक समाधान निकालने के लिए प्रतिबद्ध है।
 
     बैठक में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव विस्तार से रखे। व्यापारियों ने तत्कालीन समय में लागू व्यावसायिक डीएलसी दरों को कम करने, आवंटित भूखंडों पर निर्माण कार्य मंडी समिति स्तर पर कराने तथा आवंटी राशि को बिना ब्याज एवं पेनल्टी के छह किश्तों में जमा कराने की मांग की।
 
     बैठक में मंडी समिति अधिकारियों ने व्यापारियों की मांगों पर सकारात्मक चर्चा करते हुए नियमानुसार समाधान निकालने का भरोसा दिलाया। विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यापारियों के हितों एवं मंडी के शीघ्र संचालन को ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए।
 
     उल्लेखनीय है कि माकड़वाली फल एवं सब्जी मंडी में लगभग 85 छोटे-बड़े भूखण्ड हैं। मंडी शुरू होने से व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं को सीधा लाभ प्राप्त होगा।
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS