उदयपुर में राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को गोली मारने की घटना सामने आई है। वहीं उदयपुर पुलिस ने राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष पर कथित तौर पर गोली चलाने वाले आरोपी दिग्विजय को गिरफ्तार कर लिया है। घायल शख्स भंवर सिंह को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। इसके साथ ही गोली मारने वाले शख्स को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों के अनुसार करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को आरोपी दिग्विजय द्वारा गोली मारने के की वजह पुरानी दुश्मनी बताई जा रही है। गोली उस समय मारी गई, जब उदयपुर के बीएन संस्थान परिसर में राजपूत करणी सेना की बैठक चल रही थी। गोली मारने के बाद वहां मौजूद लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया औऱ उसकी जमकर पिटाई भी की।