Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / सेंट मेरीज, न्यू फतेहपुरा फिर बना सिरमोर

सेंट मेरीज, न्यू फतेहपुरा फिर बना सिरमोर
दिनेश भट्ट April 16, 2026 08:22 PM IST

सेंट मेरीज, न्यू फतेहपुरा फिर बना सिरमोर

कल दिनांक 15 अप्रैल 2026 को सी.बी. एस. ई की कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही शहर में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई | 

सेंट मेरीज विद्यालय के लिए बहुत ही हर्ष एवं गौरव का विषय है कि हमारे विद्यालय के कक्षा 10 के छात्राओं ने इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है | 171 विद्यार्थियो ने परीक्षा दी एवं 100 % परिणाम रहा |

विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि इस वर्ष हमारे विद्यालय की 43 छात्राओं ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की और विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इनमें से 14 छात्राएँ तो 95% से अधिक अंक प्राप्त कर असाधारण प्रदर्शन का उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं। इसके अतिरिक्त 75% और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली कुल 92 छात्राएँ हमारी अकादमिक गुणवत्ता और मेहनत की पुष्टि करती हैं।

99% अंकों के साथ विद्यालय की छात्रा श्रिया शर्मा ने उदयपुर शहर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा आनम मंसूरी ने 97.2%, रिदा खान ने 97%, ऋषिता जैन, रिया झलौरा ने 96.8% और सोफिया पिपावाला ने 96.2% अंक प्राप्त किए। ये सभी छात्राएँ विद्यालय के शीर्ष प्रदर्शनकर्ता हैं और उनकी कड़ी मेहनत ने विद्यालय का नाम रोशन किया है।

इस शानदार उपलब्धि का श्रेय हमारे परिश्रमी विद्यार्थियो, समर्पित शिक्षको तथा अभिभावकों के सतत सहयोग और मार्गदर्शन को जाता है | विद्यार्थियो ने कठिन परिश्रम अनुशासन व दृढ़ संकल्प के साथअपनी पढाई को प्राथमिकता दी |

विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या सिस्टर किरण पी जोजो की ओर से असाधारण सफलता प्राप्त करने वालो इन सभी छात्राओ को हार्दिक शुभकामनाएँ |

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS