राजस्थान के सिरोही जिले से 15 से 20 महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सामूहिक बलात्कार के बाद उनका अश्लील वीडियो भी बनाया गया था। सूत्र बता रहे है कि आंगनबाड़ी में नौकरी देने के बहाने बुलाकर गैंगरेप का आरोप लगा है।
बताया जा रहा है कि एक महिला ने उक्त मामलें में पाली थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई। महिलाओं से खाली स्टाम्प पेपर पर साइन करवाने का भी आरोप लगा है। इसके बाद एक साथ 8 महिलाओं ने एक ही थाने में अलग-अलग मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सभी महिलाओं ने एक ही घटनास्थल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिलाओं से रेप के बाद उनका अश्लील वीडियो बनाया गया। इसके बाद सभी पीड़िताओं को ब्लैकमेल किया जाने लगा। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपए मांगे गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डिप्टी पारस चौधरी पूरे मामले की जांच कर रहे है।
सूत्र बता रहे है कि सभापति और पूर्व आयुक्त ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घटनाओं को अंजाम दिया है। वहीं बताया जा रहा है कि नगर परिषद सिरोही के सभापति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गैंगरेप के बाद सभापति-आयुक्त पर अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप है।
क्या है पूरा घटनाक्रम
पुलिस के अनुसार पाली की रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि करीब दो-तीन महीने पहले वह आंगनबाड़ी नौकरी के लिए 23 औरतों के साथ सिरोही गई थी। वहां पर उसे नगर परिषद अध्यक्ष मिले थे। उन्होंने उन सभी महिलाओं को अपने किसी परिचित के घर पर रुकवाया। वहीं पर खाने-पीने की व्यवस्था की थी।
आरोप है कि महेंद्र मेवाड़ा और महेंद्र चौधरी ने अपने अन्य दोस्तों-परिचितों के साथ मिलकर खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया था। खाना खाने के बाद सभी महिलाएं बेहोश हो गईं।
आरोप है कि महेंद्र मेवाड़ा और महेंद्र चौधरी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सभी महिलाओं के साथ रेप किया। साथ ही, अश्लील वीडियो भी बना लिए। महिलाएं जब होश में आईं तो उनके सिर में दर्द हो रहा था। महिलाओं ने सिर दर्द के बारे में महेंद्र मेवाड़ा और महेंद्र चौधरी से पूछा। इसके बाद उन दोनों ने पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। उन्होंने सभी महिलाओं से कहा- हमने तुम सभी को धोखे से बुलाया था। तुम सभी (महिलाओं) से हमने (महेंद्र मेवाड़ा और महेंद्र चौधरी) खूब मजे लिए। आरोपियों के साथ में इनके 10-15 दोस्त भी थे। सभी शराब के नशे में थे। सामने शराब की बोतलें रखी हुई थीं। जो उनकी बातें सुनकर जोर-जोर से हंस रहे थे।