जयपुर, 24 मई। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने रविवार को बांसवाड़ा के संत कंवर नगर स्थित नवनिर्मित श्री झूलेलाल मंदिर में भगवान श्री झूलेलाल साईं, हिंगलाज माता, प्रभु श्री राम, संत कंवर राम साहेब के दर्शन कर आरती की।
इस अवसर पर सिंधी समाज अध्यक्ष अनिल मैठानी ने श्री देवनानी का साफा, ओपरणा पहनाकर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर पूर्व चिकित्सा मंत्री श्री भवानी जोशी, श्री लाभचंद पटेल, श्री दीपक जोशी, श्री राजेश कटारा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
अपने उद्बोधन में श्री देवनानी ने कहा कि सिंधी समाज ने अखंड भारत सिंध से 1947 में बंटवारे का दर्द देखा। भारत में आकर सिंधी समाज ने अपनी ईमानदारी , मेहनत और लगन से पुनः अपना मुकाम हासिल करते हुए अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई।
श्री देवनानी ने कहा कि सिंधी समाज कभी मांगने वाला समाज नहीं हमेशा पुरुषार्थ के साथ देने वाला समाज रहा है।
उन्होंने कहा आज सिंधी समाज की जनसंख्या मात्र एक प्रतिशत है किंतु आज देश में टैक्स देने में समाज का योगदान 24 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र गान में बंगाल, सिंध, गुजरात, मराठा है। हमे विश्वास है मोदी जी के नेतृत्व में सिंध भी जल्द ही हिंद का हिस्सा बनेगा।
इस अवसर पर सचिव डॉ हरिश्चंद्र लालवानी, घनश्याम आरतानी, लक्ष्मणदास मैठानी, राजेद्र संतवानी,राजेश रूपचंदानी, दिलीप आसवानी, विजय हरियाणी, अजीत चावला,गोपाल लालवानी, सुनील कालरा, रतन आसवानी,भानूप्रकाश गुरनानी, विनोद खेमनानी, आनंद रूपचंदानी, सहित कई समाजसेवी उपस्थित थे। श्री देवनानी को संत कवर नगर स्थित निवासरत सलोनी चावला, चांदनी लालवानी, कीर्ति मैठानी सहित कई महिलाओं द्वारा डंपिंग यार्ड की समस्या से अवगत करवाते हुए इस समस्या से निजात दिलाने हेतु एक ज्ञापन देकर इसके समाधान का निवेदन किया। कार्यक्रम का संचालन श्री झूलेलाल सेवा समिति संयोजक हरेश लखानी द्वारा किया गया।