Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / जयपुर से रामेश्वरम के लिए रवाना हुई वरिष्ठ नागरिकों की दूसरी विशेष ट्रेन - उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने दिखाई हरी झंडी

जयपुर से रामेश्वरम के लिए रवाना हुई वरिष्ठ नागरिकों की दूसरी विशेष ट्रेन  - उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने दिखाई हरी झंडी
Dinesh Bhatt August 05, 2026 10:44 AM IST

जयपुर, 04 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार द्वारा बुजुर्गों को धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाने के उद्देश्य से चलाई जा रही 'वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026' के तहत मंगलवार को राजधानी जयपुर के ढेहर का बालाजी रेलवे स्टेशन से रामेश्वरम के लिए दूसरी विशेष ट्रेन रवाना हुई। इस पावन यात्रा को प्रदेश की उप मुख्यमंत्री  दीया कुमारी और देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन के रवाना होते ही पूरा स्टेशन 'जय श्री रामऔर 'हर-हर महादेवके जयकारों से गूंज उठा।

इस विशेष ट्रेन के जरिए जयपुर संभाग के कुल 970 वरिष्ठ नागरिक रामेश्वरम और मदुरई के दर्शन के लिए रवाना हुए हैं। यात्रियों की सुविधासुरक्षा और स्वास्थ्य की देखभाल के लिए ट्रेन प्रभारीअनुदेशक और मेडिकल स्टाफ सहित 30 अधिकारियों-कर्मचारियों का दल भी साथ गया है। इस प्रकार कुल 1000 यात्री इस सफर का हिस्सा बने हैं। देवस्थान मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने बताया कि इस ट्रेन में सबसे अधिक दौसा जिला के 528 तीर्थयात्री रवाना हुए हैं। इसके अलावा खैरथल-तिजारा जिले से 316 वरिष्ठ नागरिक यात्रा पर गए हैं। वहींजयपुर जिले के 126 बुजुर्ग इस पावन सफर का लाभ उठा रहे हैं।

"बुजुर्गों के सपनों को साकार कर रही है सरकार"

इस अवसर पर देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा, "राज्य सरकार प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। यह यात्रा केवल एक सफर नहीं हैबल्कि हमारे बुजुर्गों की जीवनभर की आस्था और इच्छा को पूरा करने का एक पवित्र प्रयास है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप देवस्थान विभाग यात्रियों की सुरक्षाभोजन और ठहरने के विश्वस्तरीय इंतजाम सुनिश्चित कर रहा हैताकि हमारे अभिभावक स्वरूप बुजुर्गों को पूरी यात्रा में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने सभी यात्रियों को मंगलमय और सुखद यात्रा की शुभकामनाएं भी दी।

ऐसा रहेगा 8 दिवसीय यात्रा का पूरा शेड्यूल—

ढेहर का बालाजी स्टेशन से मंगलवार को रवाना हुई यह विशेष ट्रेन दक्षिण भारत के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग और धामों का दर्शन कराएगी। 06 अगस्त को ट्रेन रामेश्वरम पहुंचेगीजहाँ तीर्थयात्री भगवान रामेश्वरम के दर्शन करेंगे। रामेश्वरम में यात्रियों के लिए एक दिन का विशेष ठहराव रखा गया है। अगले दिन सभी यात्रियों को ट्रेन से मदुरई ले जाया जाएगाजहाँ वे विश्व प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। दर्शन और धार्मिक अनुष्ठानों को पूरा करने के बाद यह ट्रेन 11 जुलाई को वापस जयपुर लौटेगी।

स्टेशन पर मौजूद बुजुर्गों के चेहरे पर तीर्थ यात्रा पर जाने की खुशी और सरकार के प्रति आभार साफ नजर आ रहा था। विदाई के समय देवस्थान विभाग द्वारा यात्रियों का माला पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

इस मौके पर देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त जयपुर प्रथम रतनलाल योगीजयपुर द्वितीय महेंद्र देवतवालआईआरसीटीसी के केके शर्मासहकारिता प्रकोष्ठ के सुनील कुमावतमन की बात कार्यक्रम के पाली जिला संयोजक शिवराज सिंह बिठियापार्षद सुरेश जांगिड़भवानी निकेतन शिक्षा समिति के अध्यक्ष नगेंद्र सिंहसचिव सुदर्शन सिंहविधानगर के मण्डल अध्यक्ष राकेश अग्रवालजयंत कुमावत सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS