जयपुर, 17 नवंबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतगणना की तैयारियों के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) जयपुर संदेश नायक ने मतगणना स्थल पर कक्षों, टेबलों एवं ईवीएम संग्रहण की व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि जिला परिषद एवं जिले की सभी 22 पंचायत समितियों के सदस्य पदों की मतगणना शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को प्रातः 8 बजे से सीकर रोड स्थित श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी, जयपुर में करवाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिला परिषद सदस्यों की मतगणना के लिए कुल पांच कक्ष निर्धारित किए गए हैं। कक्ष संख्या 65 में वार्ड संख्या 1 से 10 तक के 10 वार्डों की मतगणना के लिए 18 टेबल निर्धारित की गई हैं। कक्ष संख्या 48 में वार्ड संख्या 15 से 26 तक के 12 वार्डों के लिए 19 टेबल, कक्ष संख्या 48ए में वार्ड संख्या 27 से 37 तक के 11 वार्डों के लिए 21 टेबल तथा कक्ष संख्या 44 में वार्ड संख्या 38 से 50 तक के 13 वार्डों के लिए 20 टेबल निर्धारित की गई हैं। इसी प्रकार कक्ष संख्या 28 में वार्ड संख्या 11 से 14 एवं 51 से 57 तक के कुल 11 वार्डों की मतगणना के लिए 20 टेबल निर्धारित की गई हैं। इस प्रकार जिला परिषद के सभी 57 वार्डों की मतगणना के लिए कुल 98 टेबल निर्धारित की गई हैं।
उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना के लिए भी अलग-अलग कक्ष निर्धारित किए गए हैं। पंचायत समिति गोविंदगढ़ के लिए कक्ष संख्या 2ए में 7 टेबल, चौमूं के लिए कक्ष संख्या 2 में 8 टेबल, किशनगढ़ रेनवाल के लिए कक्ष संख्या 62 में 8 टेबल, जोबनेर के लिए कक्ष संख्या 59 में 7 टेबल तथा झोटवाड़ा के लिए कक्ष संख्या 46 में 5 टेबल निर्धारित की गई हैं। सांभरलेक के लिए कक्ष संख्या 52 में 7 टेबल, दूदू के लिए कक्ष संख्या 53 में 6 टेबल, मौजमाबाद के लिए कक्ष संख्या 60 में 8 टेबल, आमेर के लिए कक्ष संख्या एमएम20 में 6 टेबल तथा जालसू के लिए कक्ष संख्या 21 में 6 टेबल निर्धारित की गई हैं।
इसी प्रकार रामपुरा डाबड़ी के लिए कक्ष संख्या 25ए में 6 टेबल, शाहपुरा के लिए कक्ष संख्या 25 में 6 टेबल, अमरसर के लिए कक्ष संख्या 26 में 6 टेबल, फागी के लिए कक्ष संख्या 34 में 7 टेबल, माधोराजपुरा के लिए कक्ष संख्या 30 में 7 टेबल, चाकसू के लिए कक्ष संख्या 29 में 6 टेबल तथा कोटखावदा के लिए कक्ष संख्या 31 में 6 टेबल निर्धारित की गई हैं। सांगानेर के लिए कक्ष संख्या 33 में 6 टेबल, बस्सी के लिए कक्ष संख्या 38 में 7 टेबल, तूंगा के लिए कक्ष संख्या 43 में 6 टेबल, जमवारामगढ़ के लिए कक्ष संख्या 44 में 8 टेबल तथा आंधी के लिए कक्ष संख्या 17 में 6 टेबल निर्धारित की गई हैं। इस प्रकार सभी 22 पंचायत समितियों के लिए कुल 145 मतगणना टेबल निर्धारित की गई हैं।
जिला परिषद् एवं पंचायत समिति सदस्यों की ईवीएम संग्रहण व्यवस्था के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गोविंदगढ़ के 103 मतदान केंद्रों की ईवीएम कक्ष संख्या 7 में, चौमूं के 144 मतदान केंद्रों की ईवीएम कक्ष संख्या 8 में, किशनगढ़ रेनवाल के 109 मतदान केंद्रों की ईवीएम कक्ष संख्या 64 में, जोबनेर के 107 मतदान केंद्रों की ईवीएम कक्ष संख्या 56 में, झोटवाड़ा के 62 मतदान केंद्रों की ईवीएम कक्ष संख्या 51 में, सांभरलेक के 101 मतदान केंद्रों की ईवीएम कक्ष संख्या 54 में, दूदू के 75 मतदान केंद्रों की ईवीएम कक्ष संख्या 55 में, मौजमाबाद के 96 मतदान केंद्रों की ईवीएम कक्ष संख्या 57 में, आमेर के 113 मतदान केंद्रों की ईवीएम कक्ष संख्या 19 में, जालसू के 81 मतदान केंद्रों की ईवीएम कक्ष संख्या 22 में, रामपुरा डाबड़ी के 79 मतदान केंद्रों की ईवीएम कक्ष संख्या 23 में, शाहपुरा के 63 मतदान केंद्रों की ईवीएम कक्ष संख्या 24 में तथा अमरसर के 77 मतदान केंद्रों की ईवीएम कक्ष संख्या 27 में संग्रहित की जाएंगी। इसी प्रकार फागी के 90 मतदान केंद्रों की ईवीएम कक्ष संख्या 42 में, माधोराजपुरा के 93 मतदान केंद्रों की ईवीएम कक्ष संख्या 40 में, चाकसू के 93 मतदान केंद्रों की ईवीएम कक्ष संख्या 37 में, कोटखावदा के 82 मतदान केंद्रों की ईवीएम कक्ष संख्या 36 में, सांगानेर के 84 मतदान केंद्रों की ईवीएम कक्ष संख्या 32 में, बस्सी के 145 मतदान केंद्रों की ईवीएम कक्ष संख्या 39 में, तूंगा के 74 मतदान केंद्रों की ईवीएम कक्ष संख्या 41 में, जमवारामगढ़ के 129 मतदान केंद्रों की ईवीएम कक्ष संख्या 45 में तथा आंधी के 98 मतदान केंद्रों की ईवीएम कक्ष संख्या 16 में संग्रहित की जाएंगी।