Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / रीपा@70 : एच.सी.एम. रीपा के 70 गौरवशाली वर्षों के वर्षभर चलने वाले उत्सव का भव्य शुभारंभ ‘रन फॉर रीपा’ को ए.सी.एस. प्रशिक्षण एवं महानिदेशक, एच.सी.एम. रीपा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रीपा@70 : एच.सी.एम. रीपा के 70 गौरवशाली वर्षों के वर्षभर चलने वाले उत्सव का भव्य शुभारंभ  ‘रन फॉर रीपा’ को ए.सी.एस. प्रशिक्षण एवं महानिदेशक, एच.सी.एम. रीपा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Dinesh Bhatt November 14, 2026 05:03 PM IST

जयपुर, 14 नवंबर। हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (एच.सी.एम. रीपा) के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज संस्थान के 70 गौरवशाली वर्षों के वर्षभर चलने वाले उत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर आयोजित ‘रन फॉर रीपा’ को ए.सी.एस. प्रशिक्षण एवं महानिदेशक, एच.सी.एम. रीपा श्रीमती श्रेया गुहा ने प्रातः 7:00 बजे नेहरू भवन, एच.सी.एम. रीपा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

‘रन फॉर रीपा’ का आयोजन एच.सी.एम. रीपा के 70 गौरवशाली वर्षों की उत्कृष्टता के उत्सव के रूप में किया गया। नेहरू भवन से कुलिश स्मृति उद्यान और वहां से वापस नेहरू भवन तक लगभग 3 किलोमीटर की इस दौड़ में संस्थान के अधिकारी, संकाय सदस्य, कर्मचारी एवं अधिकारी प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर महानिदेशक श्रीमती गुहा ने संस्थान के 70 वर्षों की गौरवशाली यात्रा और संस्थान में प्रशिक्षणरत राज्य सेवा के आधारभूत प्रशिक्षण के प्रशिक्षुओं को संस्थान की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ‘रन फॉर रीपा’ केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि फिटनेस, फेलोशिप और संस्थागत गौरव की भावना का प्रतीक है।

उन्होंने सभी अधिकारियों, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और अधिकारी प्रशिक्षुओं से वर्षभर चलने वाले रीपा@70 उत्सव में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

 इस दौड़ में महिला वर्ग में जसमिन कोर , पूजा चौधरी व शालू तथा पुरुष वर्ग में मनोज कुमार, हिमांशु चौधरी व प्रेमाराम क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS