Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / सक्षम आंगनबाडी, पोषण 2.0 तथा मिशन शक्ति की समीक्षा एवं राज्य कार्यक्रम समिति की बैठक आयोजित— पांचवें राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन में भारत सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना की जाये सुनिश्चित— मुख्य सचिव

सक्षम आंगनबाडी, पोषण 2.0 तथा मिशन शक्ति की समीक्षा एवं राज्य कार्यक्रम समिति की बैठक आयोजित— पांचवें राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन में भारत सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना की जाये सुनिश्चित— मुख्य सचिव
Dinesh Bhatt April 30, 2026 11:35 PM IST

 

जयपुर, 30 अप्रैल। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में गुरुवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत निदेशालय आईसीडीएस एवं महिला अधिकारिता निदेशालय से सम्बंधित सक्षम आंगनबाडी, पोषण 2.0 तथा मिशन शक्ति की समीक्षा एवं राज्य कार्यक्रम समिति (State Empowered Programme Committee) की बैठक आयोजित की गई।
 
मुख्य सचिव ने नई दिल्ली में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन में भारत सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना कार्य योजना बनाकर करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने भारत सरकार द्वारा विभाग को प्राप्त पत्रों का प्रति उत्तर भी समय पर प्रेषित किए जाने के निर्देश दिए।
 
मुख्य सचिव ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का समुचित लाभ समय पर लाभार्थियों को पहुंचाने के लिए योजनाओं से सम्बंधित अन्य विभागों से बेहतर समन्वय स्थापित किया जाये। उन्होंने वन स्टॉप केंद्रों का निरीक्षण कर वहां दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 
मुख्य सचिव ने कहा कि लाडो योजना के पोर्टल को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के साथ पृथक से बैठक आयोजित कर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विद्या समीक्षा केंद्र के पोर्टल का अवलोकन किया जाये। 
 
मुख्य सचिव ने राज्य में संचालित आंगनबाड़ियों को नजदीकी राजकीय विद्यालयों के साथ कोलोकेशन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि चैंपियन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विभागीय योजनाओं के संबंध में नियमित रूप से प्रशिक्षित किया जाये और उनके लिए नियमित रूप से वेबीनार करवाई जाये। आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित अभिभावक कार्यकर्ता बैठक में बच्चों के पिता की भागीदारी बढ़ाने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों पर आधारभूत सुविधाएं बढ़ाने के लिए संबंधित विभागों से अभिसरण करके प्रगति लाने के लिये भी कहा।
 
उक्त समीक्षा बैठक में समेकित बाल विकास सेवाएं की एपीआईपी 2026-27 को भी अनुमोदित किया गया।
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS