Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / वार्ड 62 की भाग संख्या 23 में पुनर्मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सफलतापूर्वक संपन्न —76.32% मतदाताओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

वार्ड 62 की भाग संख्या 23 में पुनर्मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सफलतापूर्वक संपन्न —76.32% मतदाताओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग
Dinesh Bhatt September 14, 2026 07:05 PM IST
जयपुर, 13 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के अंतर्गत नगर निगम जयपुर के वार्ड संख्या 62 के भाग संख्या 23 के मतदान केंद्र राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, कमरा नंबर 4, टीला वाला, सांगानेर पर रविवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
 
जिला निर्वाचन अधिकारी (निकाय) एवं जिला कलक्टर सन्देश नायक ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ग्यारह सितंबर को उक्त मतदान केंद्र पर घटित घटना के कारण मतदान प्रक्रिया प्रभावित होने तथा चुनाव की स्वतंत्रता एवं निष्पक्षता पर प्रभाव पड़ने के मद्देनजर पूर्व में हुए मतदान को शून्य घोषित कर पुनर्मतदान के निर्देश पर यह  पुनर्मतदान करवाया गया है।
 
उन्होंने बताया कि पुनर्मतदान के दौरान कुल 587 मतदाताओं में से 448 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है जिसमें 230 पुरुष एवं 218 महिला मतदाता सम्मिलित हैं। इस प्रकार 76.32 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत किया है। इस दौरान  उपखण्ड अधिकारी सांगानेर विकास प्रजापत, तहसीलदार सांगानेर स्नेहदीप आदि ने सघन निगरानी में पुनर्मतदान प्रक्रिया को संपन्न करवाया।
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS