राजस्थान की भजनलाल सरकार ने तबादलों की अवधि अब दो दिन के लिए बढ़ा दी है। आपको बताते चले कि भजनलाल सरकार में पहली बार 11 दिन के लिए तबादले खोले गए थे। उसके बाद लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए अब आखिरकार मध्यरात्रि में तबादला छूट अवधि बढ़ाने का निर्णय किया गया।
इससे पहले 15 जनवरी 2023 से तबादलों पर रोक लगी थी 30 मई 2022 को पूर्व में तबादलों में छूट देने का आदेश जारी किया गया था। उस समय तबादलों की एक्सरसाइज करीब साढ़े 7 माह की हुई थी। उससे पिछली बार 6 जुलाई 2021 को करीब 1 वर्ष बाद तबादलों पर रोक हटाई थी। जिसे कुछ दिनों तक बढ़ा दिया था।