जयपुर, 29 जून । केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान,नई दिल्ली में सोमवार को आयोजित प्रथम राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में सहभागिता करते हुए राजस्थान के कृषि, ग्रामीण विकास और आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा ने राजस्थान में ग्रामीण विकास से जुड़ी प्रमुख योजनाओं की उपलब्धियों, निगरानी प्रणाली, सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों और नवाचारों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान “विकसित ग्राम–विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।
सम्मेलन के दौरान डॉ. मीणा ने राज्य के बेहतर समग्र विकास हेतु अपने सुझाव भी साझा किए।