Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / यातायात नियमों के उल्लंघन पर राजस्थान पुलिस का विशेष अभियान शुरू, पहले ही दिन 18,477 चालकों पर कार्रवाई —प्रदेशभर में 16 जुलाई तक चलेगा विशेष चेकिंग अभियान; बिना हेलमेट, ओवरस्पीडिंग, अवैध पार्किंग और लेन तोड़ने वालों पर खाकी सख्त

यातायात नियमों के उल्लंघन पर राजस्थान पुलिस का विशेष अभियान शुरू, पहले ही दिन 18,477 चालकों पर कार्रवाई —प्रदेशभर में 16 जुलाई तक चलेगा विशेष चेकिंग अभियान; बिना हेलमेट, ओवरस्पीडिंग, अवैध पार्किंग और लेन तोड़ने वालों पर खाकी सख्त
Dinesh Bhatt July 03, 2026 07:06 PM IST
जयपुर, 3 जुलाई। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं अनुशासित बनाने तथा आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस द्वारा राज्यव्यापी विशेष प्रवर्तन अभियान प्रारंभ किया गया है। 2 जुलाई से 16 जुलाई 2026 तक चलने वाले इस अभियान के तहत बिना हेलमेट वाहन चलाने, तेज गति से वाहन चलाने, राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों सहित अन्य सड़कों पर अवैध पार्किंग करने तथा राष्ट्रीय राजमार्गों पर लेन अनुशासन का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की जा रही है।
   
महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार तथा महानिदेशक पुलिस प्रशिक्षण एवं यातायात श्री अनिल पालिवाल के पर्यवेक्षण में राज्य के सभी जिला पुलिस अधीक्षकों एवं पुलिस उपायुक्तों द्वारा यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता पर भी विशेष बल दिया जा रहा है।
     
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (यातायात) डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि अभियान के तहत बिना हेलमेट नहीं सफर, चालक एवं सहयात्री दोनों के लिए हेलमेट अनिवार्य तथा आईएसआई मार्क हेलमेट ही जीवन रक्षा का साधन जैसे संदेशों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि अधिकाधिक लोग यातायात नियमों का पालन करें और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
   
विशेष अभियान के प्रथम दिन 2 जुलाई को राज्यभर में कुल 18,477 प्रवर्तन कार्रवाइयाँ की गईं। इनमें बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वाले 7,104 चालकों, तेज गति से वाहन चलाने वाले 5,133 चालकों, राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों तथा अन्य सड़कों पर अवैध पार्किंग करने वाले 3,082 वाहन चालकों तथा राष्ट्रीय राजमार्ग (6-लेन/एक्सप्रेस-वे) पर लेन अनुशासन का उल्लंघन करने वाले 3,158 वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।
    
राजस्थान पुलिस ने आमजन से अपील की है कि स्वयं तथा अपने परिवार की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय चालक एवं सहयात्री दोनों हेलमेट अवश्य पहनें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें, सड़क पर वाहन खड़ा करने के लिए केवल अधिकृत स्थानों का उपयोग करें तथा राष्ट्रीय राजमार्गों पर लेन अनुशासन बनाए रखें। सड़क सुरक्षा में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी ही दुर्घटनाओं को कम करने का सबसे प्रभावी माध्यम है।
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS