Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / राजस्थान IAS ट्रांसफर: उदयपुर में प्रशासनिक भूकंप! जोधपुर से गौरव अग्रवाल बने नए जिला कलक्टर, टीएडी आयुक्त भी बदला

clean-udaipur राजस्थान IAS ट्रांसफर: उदयपुर में प्रशासनिक भूकंप! जोधपुर से गौरव अग्रवाल बने नए जिला कलक्टर, टीएडी आयुक्त भी बदला
दिनेश भट्ट April 01, 2026 06:13 AM IST

राजस्थान IAS ट्रांसफर: उदयपुर में प्रशासनिक भूकंप! जोधपुर से गौरव अग्रवाल बने नए जिला कलक्टर, टीएडी आयुक्त भी बदला

जयपुर, 1 अप्रैल 2026 | राजस्थान सरकार ने राज्यहित में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 65 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन के आदेश जारी कर दिए हैं। कार्मिक (क-1) विभाग के क्रमांक प.5(1)कार्मिक/क-1/2026 के तहत 31 मार्च 2026 को जारी इस आदेश में कई जिला कलक्टरों, शासन सचिवों और निगम-मंडलों के प्रमुखों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

उदयपुर संबंधित प्रमुख बदलाव

उदयपुर प्रशासन में बड़ा रद्दोबदल हुआ है।

श्री गौरव अग्रवाल (2014 बैच) जोधपुर जिला कलक्टर से उदयपुर जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट बनाए गए।

श्री लक्ष्मी नारायण मंत्री (2013 बैच) पाली जिला कलक्टर से आयुक्त, टी.ए.डी., उदयपुर एवं आयुक्त, देवस्थान विभाग, उदयपुर।

श्री कन्हैया लाल स्वामी (2010 बैच) टी.ए.डी. आयुक्त उदयपुर से संभागीय आयुक्त, जोधपुर।

श्री नमित मेहता (2012 बैच) उदयपुर जिला कलक्टर से आयुक्त, आबकारी विभाग एवं पदेन मद्य निषेध निदेशक, उदयपुर।

यह बदलाव उदयपुर के प्रशासनिक, पर्यटन और देवस्थान कार्यों को नई गति देने वाला माना जा रहा है।

प्रमुख ट्रांसफर (हाईलाइट्स)

डॉ. जोगा राम (2005) को पंचायतीराज के साथ मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का अतिरिक्त चार्ज।

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी (2010) जयपुर जिला कलक्टर से सचिव, मुख्यमंत्री एवं शासन सचिव, सूचना एवं जनसम्पर्क।

श्री संदेश नायक (2011) मुख्यमंत्री के विशिष्ट सचिव से जयपुर जिला कलक्टर।

श्री आलोक रंजन (2013) चित्तौड़गढ़ से जोधपुर जिला कलक्टर।

श्रीमती शिवांगी स्वर्णकार (2011) रीको MD से विशिष्ट शासन सचिव, वित्त (बजट)।

पूर्ण IAS ट्रांसफर लिस्ट (सभी 65 अधिकारियों के वर्तमान एवं नवीन पद)

(आधिकारिक आदेश के अनुसार)

डॉ. जोगा राम (2005): शासन सचिव एवं आयुक्त, पंचायतीराज → शासन सचिव एवं आयुक्त, पंचायतीराज एवं मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जयपुर

श्री राजन विशाल (2008): शासन सचिव, वित्त (बजट) एवं CEO, पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट ट्रेनिंग सोसायटी → मिशन निदेशक, जल जीवन मिशन, जयपुर

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी (2010): जिला कलक्टर, जयपुर → सचिव, मुख्यमंत्री एवं शासन सचिव, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, जयपुर

श्री कन्हैया लाल स्वामी (2010): आयुक्त, टी.ए.डी., उदयपुर → संभागीय आयुक्त, जोधपुर

श्री नकोले शिवप्रसाद मदन (2011): आयुक्त, आबकारी विभाग एवं मद्य निषेध निदेशक, उदयपुर → प्रबंध निदेशक, राजस्थान ऊर्जा विकास एवं आई.टी. सर्विसेज लिमिटेड, जयपुर

श्री संदेश नायक (2011): विशिष्ट सचिव, मुख्यमंत्री, जयपुर → जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, जयपुर

श्रीमती शिवांगी स्वर्णकार (2011): प्रबंध निदेशक, रीको, जयपुर → विशिष्ट शासन सचिव, वित्त (बजट) विभाग एवं CEO, पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट ट्रेनिंग सोसायटी, जयपुर

श्रीमती अनुपमा जोरवाल (2011): राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान एवं आयुक्त, स्कूल शिक्षा → जिला कलक्टर, जैसलमेर

श्री ओम प्रकाश कसेरा (2012): प्रबंध निदेशक, राजस्थान ऊर्जा विकास एवं आई.टी. सर्विसेज → आयुक्त, नगर निगम, जयपुर एवं CEO, जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड

श्री नमित मेहता (2012): जिला कलक्टर, उदयपुर → आयुक्त, आबकारी विभाग एवं मद्य निषेध निदेशक, उदयपुर

श्रीमती नम्रता कृष्ण (2013): जिला कलक्टर, बीकानेर → विशिष्ट शासन सचिव, खान एवं पेट्रोलियम विभाग, जयपुर

श्री आलोक रंजन (2013): जिला कलक्टर, चित्तौड़गढ़ → जिला कलक्टर, जोधपुर

श्री अरविन्द कुमार पोरवाल (2013): विशिष्ट सचिव, मुख्यमंत्री → आयुक्त, राजस्थान आवासन मण्डल, जयपुर

डॉ. रश्मि शर्मा (2013): आयुक्त, राजस्थान आवासन मण्डल → राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान एवं आयुक्त, स्कूल शिक्षा एवं विशिष्ट शासन सचिव, सांख्यिकी विभाग, जयपुर

श्री लक्ष्मी नारायण मंत्री (2013): जिला कलक्टर, पाली → आयुक्त, टी.ए.डी. एवं आयुक्त, देवस्थान विभाग, उदयपुर

श्रीमती कल्पना अग्रवाल (2013): जिला कलक्टर, टोंक → निदेशक एवं पदेन विशिष्ट शासन सचिव, जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग, जयपुर

श्री मुकुल शर्मा (2013): जिला कलक्टर, सीकर → विशिष्ट सचिव, मुख्यमंत्री, जयपुर

श्री गौरव अग्रवाल (2014): जिला कलक्टर, जोधपुर → जिला कलक्टर, उदयपुर

सुश्री चिन्मयी गोपाल (2014): आयुक्त, कृषि एवं पंचायती राज (कृषि) → जिला कलक्टर, बाड़मेर

श्रीमती शुभम चौधरी (2014): आयुक्त, उद्यानिकी → जिला कलक्टर, प्रतापगढ़

श्री सुरेश कुमार ओला (2014): आयुक्त, उद्योग, वाणिज्य एवं CSR एवं आयुक्त (विनियोजन एवं अप्रवासी भारतीय) → प्रबंध निदेशक, रीको एवं आयुक्त, दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, जयपुर

श्री आशीष मोदी (2014): निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता → जिला कलक्टर, सीकर

श्री अंकित कुमार सिंह (2014): जिला कलक्टर, डूंगरपुर → जिला कलक्टर, फलौदी

श्रीमती प्रियंका गोस्वामी (2014): जिला कलक्टर, कोटपूतली-बहरोड़ → स्टेट मिशन निदेशक, आजीविका परियोजनाएँ एवं स्वयं सहायता समूह, जयपुर

श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा (2014): प्रबंध निदेशक, राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम → संयुक्त शासन सचिव, गृह विभाग, जयपुर

श्रीमती अल्पा चौधरी (2014): जिला कलक्टर, सिरोही → सूत्रबन्ध आयुक्त एवं पदेन निदेशक, बन्दोबस्त, जयपुर

श्री बाबूलाल गोयल (2014): सचिव, राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग → आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा विभाग, जयपुर

श्री बाल मुकुन्द अंसावा (2014): शासन उप सचिव, सार्वजनिक निर्माण विभाग → जिला कलक्टर, बारां

श्री बचनेश कुमार अग्रवाल (2014): प्रबंध निदेशक, राजफैड → आयुक्त, कोटा विकास प्राधिकरण, कोटा

श्री नीलाभ सक्सेना (2015): जिला कलक्टर, करौली → आयुक्त, उद्योग, वाणिज्य एवं CSR एवं आयुक्त (विनियोजन एवं अप्रवासी भारतीय), जयपुर

श्री निशांत जैन (2015): सचिव, जयपुर विकास प्राधिकरण → जिला कलक्टर, बीकानेर

श्री सौरभ स्वामी (2015): संयुक्त शासन सचिव, ऊर्जा विभाग → प्रबंध निदेशक, राजफैड, जयपुर

श्रीमती अंजलि राजोरिया (2015): जिला कलक्टर, प्रतापगढ़ → संयुक्त शासन सचिव, गृह विभाग, जयपुर

श्रीमती टीना डाबी (2016): जिला कलक्टर, बाड़मेर → जिला कलक्टर, टोंक

डॉ. अमित यादव (2016): मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं पदेन संयुक्त शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य → जिला कलक्टर, श्रीगंगानगर

श्री प्रताप सिंह (2016): जिला कलक्टर, जैसलमेर → संयुक्त शासन सचिव, वित्त (व्यय-II), जयपुर

डॉ. मंजु (2016): जिला कलक्टर, श्रीगंगानगर → जिला कलक्टर, चित्तौड़गढ़

डॉ. रविन्द्र गोस्वामी (2016): संयुक्त शासन सचिव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं मिशन निदेशक, जल जीवन मिशन → जिला कलक्टर, पाली

श्री रोहिताश्व सिंह तोमर (2016): जिला कलक्टर, बारां → जिला कलक्टर, सिरोही

श्री हरफूल सिंह यादव (2016): आयुक्त, कोटा विकास प्राधिकरण (स्थानांतरणाधीन) → जिला कलक्टर, बूंदी

श्री ललित कुमार (2016): संयुक्त शासन सचिव, चिकित्सा शिक्षा → निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता एवं पदेन संयुक्त शासन सचिव, पंचायती राज (सामाजिक न्याय) एवं महानिदेशक, डॉ. भीमराव अम्बेडकर फाउंडेशन एवं सदस्य सचिव, बाल अधिकार संरक्षण आयोग, जयपुर

श्री उत्सव कौशल (2017): जिला कलक्टर, डीग → संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री, जयपुर

डॉ. गौरव सैनी (2017): आयुक्त, नगर निगम, जयपुर एवं CEO, जयपुर स्मार्ट सिटी → सचिव, जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर

श्रीमती श्वेता चौहान (2017): जिला कलक्टर, फलौदी → आयुक्त, उद्यानिकी, जयपुर

श्री अवधेश मीणा (2017): जिला कलक्टर, सलुम्बर → जिला कलक्टर, डीडवाना-कुचामन

श्री देवेन्द्र कुमार (2017): जिला कलक्टर, दौसा → जिला कलक्टर, नागौर

श्री अक्षय गोदारा (2017): जिला कलक्टर, बूंदी → जिला कलक्टर, करौली

डॉ. सौम्या झा (2017): निदेशक, चिकित्सा (आई.ई.सी.) → जिला कलक्टर, दौसा

डॉ. महेन्द्र खड़गावत (2017): जिला कलक्टर, डीडवाना-कुचामन → संयुक्त शासन सचिव, श्रम, कारखाना एवं बॉयलर निरीक्षण एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (ई.एस.आई.), जयपुर

श्री अतुल प्रकाश (2018): CEO, भिवाड़ी इंटीग्रेटेड विकास प्राधिकरण (खैरथल-तिजारा) → जिला कलक्टर, खैरथल-तिजारा

श्री देशल दान (2018): आयुक्त, नगर निगम, अजमेर → जिला कलक्टर, डूंगरपुर

श्री मुहम्मद जुनैद पी.पी. (2018): निदेशक एवं पदेन संयुक्त शासन सचिव, जल ग्रहण विकास → जिला कलक्टर, सलुम्बर

श्री मयंक मनीष (2018): आयुक्त, नगर निगम, बीकानेर → जिला कलक्टर, डीग

श्रीमती अपर्णा गुप्ता (2018): आयुक्त, बीकानेर विकास प्राधिकरण → जिला कलक्टर, कोटपूतली-बहरोड़

श्रीमती अमिता शर्मा (2018): संयुक्त शासन सचिव, वित्त (व्यय-II) → संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री, जयपुर

श्री नरेश कुमार गोयल (2018): आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा → आयुक्त, कृषि एवं पंचायती राज (कृषि) विभाग, जयपुर

श्री राहुल जैन (2019): आयुक्त, उदयपुर विकास प्राधिकरण → आयुक्त, नगर निगम, जोधपुर

श्री सिद्धार्थ पालानीचामी (2020): आयुक्त, नगर निगम, जोधपुर → आयुक्त, नगर निगम, बीकानेर

श्री सोहन लाल (2020): CEO, जिला परिषद-कम-अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, ई.जी.एस. एवं MADA, बीकानेर → अतिरिक्त आयुक्त, वाणिज्यिक कर (करापर्वचन), जयपुर

श्री जयदेव सी.एस. (2020): अतिरिक्त आयुक्त, वाणिज्यिक कर (करापर्वचन) → सचिव, राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग, जयपुर

सुश्री रीया डाबी (2021): CEO, जिला परिषद-कम-अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, ई.जी.एस. एवं MADA, उदयपुर → विशेषाधिकारी, मुख्यमंत्री, जयपुर

श्रीमती शैलजा पांडे (2021): पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में → CEO, जिला परिषद-कम-अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, ई.जी.एस. एवं MADA, बीकानेर

श्री रजत यादव (2023): उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट, किशनगढ़ → विशेषाधिकारी, मुख्यमंत्री, जयपुर

श्री अक्षत कुमार सिंह (2023): उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट, भीलवाड़ा → विशेषाधिकारी, मुख्यमंत्री, जयपुर

श्रीमती गरिमा नरूला (2023): उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट, अजमेर → विशेषाधिकारी, मुख्य सचिव कार्यालय, जयपुर

अतिरिक्त चार्ज

श्री निशांत जैन (2015), जिला कलक्टर, बीकानेर अपने पद के साथ अध्यक्ष, बीकानेर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS