Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी पहल में राजस्थान को मिली नई सफलता, पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान में प्रदेश को मिला श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य का पुरस्कार ऋण वितरण में राजस्थान देशभर के तीन श्रेष्ठ राज्यों में शामिल

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी पहल में राजस्थान को मिली नई सफलता, पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान में प्रदेश को मिला श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य का पुरस्कार  ऋण वितरण में राजस्थान देशभर के तीन श्रेष्ठ राज्यों में शामिल
Dinesh Bhatt November 20, 2026 10:09 PM IST

जयपुर। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी पहल एवं पथ विक्रेताओं के आर्थिक सशक्तीकरण के संकल्प को साकार करने की दिशा में राजस्थान ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री स्वनिधि (PM SVANidhi) योजना के अंतर्गत आयोजित विशेष अभियान में ऋण वितरण के लिए राजस्थान ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों में देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

नई दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित समारोह में केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय में मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर एवं  राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने राजस्थान को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। राज्य की ओर से राज्य मिशन निदेशक श्री प्रतीक जुईकर ने पुरस्कार ग्रहण किया।

प्रदेश में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक 2.48 लाख से अधिक पथ विक्रेताओं को 3.30 लाख ऋणों के माध्यम से कुल ₹482.92 करोड़ का बिना गारंटी ऋण वितरित किया जा चुका है। योजना के माध्यम से शहरी पथ विक्रेताओं को अपना व्यवसाय आगे बढ़ाने, कार्यशील पूंजी की आवश्यकता पूरी करने तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदेश में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, विशेष अभियान के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों तथा शहरी पथ विक्रेताओं तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए किए गए प्रयासों का प्रतिफल है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार शहरी पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें संस्थागत ऋण सुविधाओं से जोड़ने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS