राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी लड़ सकते है बेगूं से विधानसभा चुनाव !
भाजपा की राजस्थान की अगली सूची को लेकर आज दिल्ली में कोर ग्रुप की बैठक होने वाली है। वहीं CEC की बैठक से पहले प्रह्लाद जोशी के आवास पर एक बैठक होगी। बैठक में बाकी बचे 76 नामों पर विस्तार से चर्चा होगी।इसके साथ ही बैठक में वसुंधरा राजे,गजेंद्रसिंह शेखावत, सी पी जोशी, अरुण सिंह, अर्जुन मेघवाल, कैलाश चौधरी सहित तमाम नेता मौजूद रहेंगे।
वहीं सूत्र बता रहे है कि भाजपा आलाकमान ने चौंकाने वाला निर्णय लेते हुए राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को विधानसभा चुनाव रण में उतरने की तैयारी कर ली है। सूत्रों के अनुसार राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को बेगू विधानसभा सीट से चुनाव लड़वाया जा सकता है।
आपको बताते चले कि फिलहाल राजस्थान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी चित्तौड़गढ़ से सांसद हैं।